फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कैंडल मार्च निकाल कर कुश्ती संघ के अध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग

Mon, 01 May 2023 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनीपत। कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग और जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों के समर्थन में किसान, खाप और सामाजिक संगठनों ने कैंडल मार्च निकाला। शाम 7 बजे सुभाष चौक से शुरू हुआ कैंडल मार्च देवीलाल चौक तक निकाला गया।
विज्ञापन

किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 100वीं बार मन की बात कर रहे हैं और दूसरी तरफ धरने पर बैठे पहलवानों के मन की बात को अनसुना किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पॉक्सो जैसी गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज होने के बावजूद बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा है। आखिर उन्हें किसका संरक्षण प्राप्त है। इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर कुलबीर दहिया, मोनू कादियान, बिजेंद्र दहिया, रविंद्र दहिया, कर्मबीर दहिया, राजबीर माजरा, कर्मबीर नंबरदार, पवित्र जून व दीपक कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें