फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पिता का दोस्त बनकर 15 हजार ठगे

Thu, 14 Dec 2023 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। डीघल के माध्यान पासा निवासी युवती से उसके पिता का दोस्त बनकर एक व्यक्ति ने 15 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

डीघल के माध्यान पासा निवासी दीपिका ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसके मोबाइल नंबर पर एक अंजान नंबर से कॉल आई। उसने कहा कि वह आपके पापा भूपेंद्र का दोस्त बोल रहा हूं। तेरे पापा ने 15 हजार रुपये भेजने के लिए कहा है। उसने अपने पापा से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन नहीं हो सका। अज्ञात व्यक्ति द्वारा बार-बार कोल करने पर उसने अपने मोबाइल फोन से फोन पे के माध्यम से 15000 हजार रुपये डाल दिए। जब उसने पापा घर आए तो उसने इस बारे में पूछा तो उसके पापा ने मना कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


टॉस्क पूरा करने के नाम पर ठगे 7.97 लाख
झज्जर। सदर बहादुरगढ़ क्षेत्र की एक महिला से सोशल मीडिया पर टॉस्क पूरा करने के नाम पर 7.97 लाख रुपये अज्ञात ने ठग लिए। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस में महिला ने शिकायत दी है कि सोशल मीडिया पर उसने टॉस्क के नाम पर कमीशन मिलने का मैसेज देखा। उसके बाद उसने टॉस्क पूरा करने के लिए कुछ राशि डाली। उसके बाद उसे कमीशन मिला। धीरे-धीरे टॉस्क की राशि बढ़ने लगी और उसके टॉस्क भी पूरे किए। बाद में कमीशन मिलना बंद हो गया। उसे शक हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। आरोपियों ने उससे 7.97 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें