फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 15 लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। लॉकडाउन के दौरान अगर किसी अति आवश्यक काम के लिए आपको घर से निकलना भी पड़ रहा है तो पूरी तरह से कोरोना बचाव के लिए जारी किए गए नियमों का पालन करते हुए घर से निकलें, क्योंकि किसी भी स्थान पर आपकी मुलाकात पुलिस की टीमों से हो सकती है। अगर नियमों को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही बरती तो आपका चालान भी काटा जा सकता है और गिरफ्तार भी किया जा सकते है। इस समय पुलिस की टीमें बिना किसी नाके के कहीं भी तैनात होकर लोगों पर पैनी नजर रख रही हैं। अकेले बुधवार की ही बात की जाए तो पुलिस की टीमों ने नियमों की अवहेलना करने वाले 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं 229 लोगों के मास्क न लगाने पर चालान भी काटे हैं। पुलिस वाहन चालकों के कागजात को सैनिटाइज कर जांच करती है। अगर किसी का चालान काटा जा रहा हो और नकद राशि लेने पर पहले नोटों को भी सैनिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन

इन्हें किया गिरफ्तार
लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर महिला पुलिस थाना झज्जर की एक टीम ने मंजीत निवासी गांव डावला को गिरफ्तार किया है। महिला थाना बहादुरगढ़ की टीम ने कुलदीप निवासी परनाला को विवेकानंद नगर बहादुरगढ़ से, थाना शहर बहादुरगढ़ की टीम ने सुमित निवासी सांखोल को आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र बहादुरगढ़ से, थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ की दो अलग-अलग टीमों ने दो आरोपियों को नियमों का उल्लंघन करते काबू किया है।
पुलिस की टीम ने आरोपी चेतन निवासी छोटू राम पार्क झज्जर रोड बहादुरगढ़ को सेक्टर दो मोड झज्जर रोड बहादुरगढ़ से, दूसरे आरोपी अरुण निवासी पटेल नगर बहादुरगढ़ को सराय रोड बहादुरगढ़ से काबू किया है। पकड़े गए उपरोक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई।
विज्ञापन

शराब तस्करी करता एक आरोपी काबू
थाना बेरी की एक टीम ने वीरेंद्र निवासी गांव सुंदरपुर बारहा जिला जींद को 83 बोतल अलग-अलग मार्का की शराब तस्करी क रने के साथ लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते गांव गोच्छी से काबू किया है। थाना आसौदा की एक टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रदीप निवासी गांव रोहद को नियमों का उल्लंघन करते रोहद बाईपास से गिरफ्तार किया है। थाना साल्हावास की अलग-अलग टीमों ने पांच आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से काबू किया है। थाना की एक टीम ने जयपाल निवासी गांव सुंदरेहटी कोशराब बेचते सासरोली चौक से गिरफ्तार किया है। वहीं थाना साल्हावास की एक अन्य टीम ने सुनील कुमार निवासी गांव जमालपुर को ठेके से शराब बेचते गांव ढाणा के क्षेत्र से काबू किया।
थाना साल्हावास की एक अन्य टीम ने तीन आरोपियों अशोक निवासी गांव भाकली, केशव व कपिल दोनों निवासी गांव कोसली जिला रेवाड़ी को नियमों का उल्लंघन कर बिना मास्क लगाए बेवजह घूमते गांव साल्हावास के क्षेत्र से काबू किया गया। थाना सदर बहादुरगढ़ की एक टीम ने एक आरोपी प्रवीण निवासी गांव कानोंदा को, थाना सदर झज्जर की दो अलग-अलग टीमों ने दो आरोपियों को नियमों का उल्लंघन करते काबू किया गया। इसके अलावा पवन निवासी गांव उखलचना कोट को गांव सूरहा से व दूमनोज निवासी गांव की गिजाड़ोद को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया। नियमों का उल्लंघन करने पर उपरोक्त सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संबंधित पुलिस थाना में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।
पुलिस ने कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए हर तरफ निगरानी बढ़ा दी गई। नियमों की अवहेलना करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

- राजेश दुग्गल, एसपी, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें