फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क पर वाहन खड़ा करने पर 15 चालकों के चालान

विज्ञापन
10jjrp05- झज्जर। शहर के पुराना बस अड्डा के पास सड़कों पर खड़े वाहन। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। शहर में पार्किंग होने के बाद भी चालक अपने वाहनों को सड़क पर खड़ा कर रहे हैं। यातायात पुलिस की तरफ से दी गई हिदायत की बाद भी वाहन चालकों की तरफ से नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। बुधवार को यातायात पुलिस ने 15 वाहन चालकों के चालान किए।
विज्ञापन

यातायात पुलिस की तरफ से वाहनों को सड़कों पर खड़ा न करने की हिदायत दी गई थी। पुराना बस अड्डा पर पार्किंग होने के बाद भी चालक पार्किंग का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। पुलिस ने ऑटो मार्केट में संचालित दुकानदारों को भी दुकान के सामने सड़क पर वाहनों को खड़ा न करने की हिदायत दी है।
आगामी दिनों में नियमों का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों के चालान किए जाएंगे।


वर्जन
सड़कों पर वाहनों को खड़ा किए जाने के चलते 15 वाहन चालकों के चालान किए गए है। यातायात पुलिस ने पहले भी वाहन चालकों सड़कों पर वाहनों को खड़ा न करने की हिदायत दी थी। नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के चालान लगातार जारी रहेंगे। वहीं, ऑटो मार्केट में दुकानदारों को भी सड़कों पर वाहनों को खड़ा न करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरेंद्र, यातायात प्रभारी, झज्जर पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें