फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पायल ने जीती ओपन चैलेंज ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
पायल ने कराटे में जीती ओपन चैलेंज ट्रॉफी
विज्ञापन

दिल्ली के कंझावला क्षेत्र में हुई नार्थ इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप
बहादुरगढ़। दिल्ली के कंझावला क्षेत्र में हुई नार्थ इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में गांव मांडोठी के चार खिलाड़ियों ने पदक जीते। पायल दलाल ने जूनियर ओपन चैलेंज ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता खिलाड़ियों का शनिवार को खेल प्रेमियों ने अभिनंदन किया।
विज्ञापन

कोच रवीना ने बताया कि पायल दलाल व कैलाश दलाल ने स्वर्ण पदक जीते हैं। इनके अलावा मनीषा भारद्वाज व काजल ने रजत पदक अपने नाम किए हैं। बेहतरीन प्रदर्शन के बूते पायल ने ओपन चैलेंज की ट्रॉफी भी अपने नाम की। कोच रवीना ने बताया कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। खेल हो या पढ़ाई, हरेक क्षेत्र में कामयाबी हासिल कर रही हैं। उनका सपना है कि गांव की हरेक बेटी कराटे या ताइक्वांडो जैसे खेल सीखें, इन खेलों से शरीर को मजबूती मिलती है, जो आत्मरक्षा में काम आती है। इस मौके पर मौजूद बुल्लड़ पहलवान, भोलू दलाल, देवेंद्र, कृष्ण भारद्वाज, शमशेर सिंह, बिशनपाल, कोच रविराज, दीपक, गंगाराम, जयपाल आदि ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी।
विज्ञापन

--फोटो 1 : कोच व साथियों के साथ पदक विजेता खिलाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें