फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़बड़ी पकड़ने के लिए वीडियोग्राफी के साथ निगम टीमें जांचेंगी मीटरों का लोड

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर में होने वाली बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली निगम ने कमर कस ली है। मीटरों में गड़बड़ी कर बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर अब बिजली निगम कार्रवाई अमल में लाएगा। निगम ने शहर में उपभोक्ताओं के मीटर का लोड जांचने के लिए चार टीमें गठित की हैं जो अगले सप्ताह से फील्ड में उतरेंगी। अगर किसी उपभोक्ता के मीटर में सेंशन से अधिक लोड पाया गया तो निगम अधिकारी 50 हजार रुपये जुर्माना लगाने के साथ-साथ रिपोर्ट भी दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन

अब बिजली निगम द्वारा शहर में लगे सभी मीटरों के लोड की जांच की जाएगी। अगर किसी मीटर पर क्षमता से ज्यादा लोड पाया जाता है तो उक्त उपभोक्ता का निगम बिजली कनेक्शन काटेगी। जब तक उपभोक्ता पूरा जुर्माना नहीं भरेगा तब तक कनेक्शन दोबारा नहीं जोड़ा जाएगा। अब तक बिजली निगम कर्मचारी सिर्फ बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ मुहिम चला रहे थे लेकिन अब लोड की हेराफेरी करने वाले उपभोक्ता भी निगम के राडार पर हैं। निगम सूत्रों की मानें तो निगम कर्मचारी उपभोक्ताओं के मीटरों का लोड जांचने के साथ-साथ उनके मकानों में लगे बिजली उपकरणों की भी जांच करेंगे। अगर बिजली उपकरणों का लोड सेंशन लोड से अधिक मिला तो उक्त उपभोक्ता पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
निगम अधिकारी ने बताया कि मीटर जांच के लिए शहर से शुरुआत की जाएगी। इसके लिए निगम ने छह-छह कर्मचारियों की चार टीमें गठित की हैं। प्रत्येक टीम की कमान जेई को सौंपी गई है और इसमें दो विजिलेंस कर्मचारी और तीन सीनियर लाइनमैन शामिल किए गए हैं। जांच के दौरान टीम गड़बड़ वाले मीटर व मकान के अंदर ज्यादा लोड वाले बिजली उपकरणों की वीडियोग्राफी भी करेगी ताकि उपभोक्ता बाद में मुकर न सके। निगम अधिकारी ने बताया कि अगर किसी मीटर की सील टूटी हुई है या फिर काले रंग के पुराने मीट हैं तो इन्हें भी बदला जाएगा। ज्यादातर लोगों ने एक किलोवॉट क्षमता के मीटर लगवाए हुए हैं, लेकिन उनके घर पर उपकरणों का लोड ज्यादा रहता है। इससे वो बिजली की ज्यादा खपत करते हैं जबकि रीडिंग के मुताबिक बिल कम आता है। इससे निगम को चूना लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें