फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद को घेरने आ रहे किसानों को पुलिस ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। एचएच -152 डी के लिए अधिग्रहीत जमीन की मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग कर रहे किसान मंगलवार दोपहर के समय सांसद धर्मबीर सिंह का घेराव करने के लिए निकल पड़े, लेकिन पुलिस ने उन्हें अनाज मंडी के पास बैरिकेड्स लगाकर रोक दिया। इस दौरान किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने आगे बढ़ने की अनुमति मांगने के लिए डीएसपी रमेश कुमार से वार्ता की, लेकिन बात नहीं बन पाई। इसके बाद किसानों ने नारेबाजी शुरू कर दी और करीब 30 मिनट बाद वापस धरनास्थल की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन

अधिग्रहीत जमीन का किसान दो करोड़ रुपये प्रति एकड़ मुआवजा मांग रहे हैं। इसे लेकर वो गत 26 फरवरी से रामनगर के समीप धरना दे रहे हैं। मंगलवार सुबह धरनास्थल पर किसानों ने सांसद धर्मबीर सिंह का विरोध करने का फैसला लिया। सांसद शहर के रोहतक स्थित एक वाटिका में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने आ रहे थे। मंच से यह घोषणा होते ही प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। किसानों की रणनीति का पता चलते ही डीएसपी रमेश कुमार पुलिस जवानों से चिड़िया रोड पर पहुंच गए और रामनगर की तरफ अनाज मंडी के समीप बैरिकेड्स लगा दिए। करीब एक बजकर 15 मिनट पर किसान धरनास्थल से ट्रैक्टरों और बाइकों पर सवार होकर रवाना हुए। किसान जब बैरिकेड्स के पास पहुंचे तो पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोक लिया। हाथों में काले झंडे लिए किसानों ने पुलिस के इस कदम पर नाराजगी जताई। इसके बाद डीएसपी रमेश कुमार के साथ किसान नेताओं का करीब 20 मिनट तक तर्क-विर्तक का दौर चला। किसानों ने कहा कि वो कोई कानून व्यवस्था नहीं बिगाड़ेंगे। वे तो सांसद का शांतिपूर्वक विरोध करने जा रहे हैं। इसके बाद भी डीएसपी ने उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी। इससे खफा किसानों ने नारेबाजी शुरू कर दी और करीब ढाई बजे वहां से वापिस धरनास्थल की तरफ रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें