फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का धरना 13वें दिन भी रहा जारी, समर्थन देने पहुंचीं पूर्व सांसद श्रुति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चरखी दादरी। एनएच-152 डी के लिए अधिग्रहीत होने वाली जमीन का मुआवजा बढ़ाने की मांग को लेकर किसानों का धरना रविवार को 13वें दिन भी जारी रहा। दिनभर धरनास्थल पर सोमवार को सांसद की मध्यस्थता में एनएचआई के शीर्ष अधिकारी से होने वाली बैठक को लेकर चर्चाएं चलीं। शाम तक किसानों के प्रतिनिधिमंडल के पास इस बैठक के लिए कोई सूचना या अधिकारिक तौर पर निमंत्रण नहीं पहुंचा। इसके चलते सोमवार को प्रस्तावित बैठक पर संशय बरकरार है। वहीं, धरनास्थल पर किसानों ने ऐलान किया कि जल्द ही वो कड़ा कदम उठाएंगे और इसके तहत किसान आमरण अनशन भी शुरू कर देंगे। रविवार को पूर्व सांसद श्रुति चौधरी भी धरनास्थल पर समर्थन देने पहुंचीं।
धरने को संबोधित करते हुए श्रुति ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार लगातार किसानों को अपमानित और शोषित करने पर जुटी है जो उसे भारी पड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी सरकार के नशे में चूर हैं यही वजह है कि 13 दिन बीत जाने के बाद भी सरकार की आंखें नहीं खुल रही है और किसानों के बातचीत के लिए सकारात्मक रवैया नहीं अपना रही है। वहीं, धरना संयोजक विनोद मौड़ी ने कहा कि एसडीएम के साथ दो वार्ता हुई, लेकिन प्रशासन का रवैया नकारात्मक रहा। अब किसान आर-पार की लड़ाई लड़ने का फैसला ले चुके हैं और जल्द ही बड़े आंदोलन का ऐलान कर दिया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय संयुक्त समन्वयक राजू मान, सुरेंद्र परमार, प्रदेश सचिव अजीत फौगाट, विजय खोरड़ा, रणधीर घिकाड़ा, प्रवीण चेयरमैन, ओमप्रकाश, सुदीप सांगवान, सुनील एडवोकेट, रमेश, उदय सिंह, राव रामभगत, करतार सिंह सहित विभिन्न गांवों के ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स: ग्रीन कॉरिडोर प्रोजेक्ट में फेरबदल होने की व्हाट्स एप पर फैली सूचना
एक तरफ किसान जहां कड़ा कदम उठाने का ऐलान कर चुके हैं तो वहीं शनिवार से ग्रीन कॉरिडोर प्रोजेक्ट में फेरबदल होने की सूचनाएं व्हाट्स ग्रुप पर चल रही हैं। यह सूचना सही या फिर अफवाह इसकी जिला प्रशासन की तरफ कोई पुष्टि उमेद पातुवास ने नहीं की गई है। वहीं, आंदोलनरत किसान नेता इसे अफवाह बता रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें