फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म कांटे पर खड़ा डंपर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झज्जर। साल्हावास गांव में एक धर्म कांटे पर खड़ा डंपर चोरी कर लिया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सत्यवान पुत्र बिजेन्द्र सिंह निवासी साल्हावास ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसने अपना डंपर श्री रामदूत धर्मकांटा साल्हावास पर खड़ा कर रखा था। सुबह उसने देखा तो वह वहां नहीं मिला। घटना की सूचना उसने साल्हावास पुलिस थाने में दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। उधर जांच अधिकारी रामपाल का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर डंपर और चोर की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी का सुराग लगा कर उसे काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें