अमर उजाला ब्यूरो
बेरी। बिजली निगम द्वारा शेड्यूल के अतिरिक्त लगाने वाले कटों से लोग परेशान हैं और शेड्यूल के मुताबिक बेरी को मिलने वाली बिजली में भी 2 से 3 घंटे का अतिरिक्त कट लगना दुकानदार व कस्बावासियों के लिए सिरदर्द बन गया है। पिछले कई दिनों से बेरी कस्बे में बिजली की आंख मिचौली के चलते जनता परेशान है और कस्बावासियों का कहना कई बार तो सबसे बड़ी समस्या यह गहराती है कि जिस समय विभाग पानी सप्लाई देता है तो उसी वक्त बिजली गुल हो जाती है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही वाक्या शनिवार को हुआ निगम द्वारा शेड्यूल के अनुसार सुबह 6 बजे बिजली की सप्लाई काट दी गई और 11 बजे बिजली की सप्लाई चालू होनी थी और जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा पेयजल की सप्लाई छोड़ दी गई, बिजली की सप्लाई न होने से घरों में मोटर न चलने से नलों में पानी नहीं आया। लेकिन निगम के अधिकारियों द्वारा फाल्ट बताकर बिजली की सप्लाई दोपहर 1 बजे आई और जब तक पानी सप्लाई बंद हो चुकी थी।
ये बोले शहरवासी
वार्ड 7 निवासी महिला डिंपल ने बताया कि शनिवार को विभाग द्वारा सुबह पानी की सप्लाई नही छोड़ी गई थी और विभाग द्वारा जब 11 बजे पेयजल की सप्लाई छोड़ी गई तो बिजली का कट लगा हुआ था और जिससे पेयजल की सप्लाई नहीं मिल पाई और अक्सर ऐसा ही होता है कि जब विभाग द्वारा पेयजल की सप्लाई छोड़ी जाती है तो बिजली निगम की लाइन में फाल्ट हो जाता है और परेशानी का सामना करना पड़ता है।
बिजली निगम द्वारा बीते दिनों इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्कीम के तहत कार्य शुरू किया हुआ है और जिसमें निगम द्वारा सुबह 6 बजे 11 बजे तक का कट लगाया जाता है और शनिवार को फाल्ट आने से बिजली की सप्लाई 1 बजे शुरू हुई थी।
हेमंत जून एसडीओ बिजली निगम बेरी