फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर नहीं पहुंच रहे बिजली बिल, उपभोक्ता पेनल्टी भरने को विवश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बाढड़ा। बिजली विभाग की लापरवाह कार्यशैली के चलते उपभोक्ताओं तक बिजली बिल नही पहुंच रहे है। इस कारण उपभोक्ता समय पर अदायगी नहीं कर पाते और अंतिम तिथि जाने के बाद उन्हें पेनल्टी भरनी पड़ती है। इससे बिजली उपभोक्ता परेशान है और बार-बार इस संबंध में निगम अधिकारियों को शिकायत सौंप चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद हालात नहीं सुधरे हैं।
बिजली निगम ने कुछ माह पहले मीटर रीडिंग लाने व बिजली बिल वितरण का कार्य एक निजी कंपनी को दिया था। इसके चलते रिटायर्ड सैनिकों को रीडिंग व बिल वितरण कार्य से हटा दिया गया था। उक्त कंपनी द्वारा भर्ती किए गए युवा जानकारी के अभाव में बिजली बिलों को एक ही जगह डाल देते हैं। जबकि इन्हें घर-घर जाकर उपभोक्ता तक बिल पहुंचाने होते हैं। उपभोक्ता दीवान, मनोहर, रामेहर, सुनील, प्रकाश, खजान, विनोद आद ने बताया कि कंपनी के कर्मचारी घरों में रीडिंग लेने भी नहीं जाते और इस कारण उपभोक्ताओं के मनमर्जी से गलत बिल तैयार किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ता अशोक, लीलाराम, राजबीर, राजेश व मनोज आदि ने बताया कि निजी कंपनी के कर्मी बिलों का सही वितरण नहीं करते है और इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। जब तक उन्हें बिल मिलता है तब तक अदायगी की तिथि जा चुकी होती है। इसके बाद उपभोक्ताओं को बिल के साथ-साथ पेनल्टी भी भरनी पड़ती है। वहीं, समय पर बिल नहीं भरने के चलते उपभोक्ता डिफॉल्टर सूची में भी आ जाते हैं। लोगों ने सुचारू व सही बिजली बिलों का वितरण शुरू कराने की मांग की है।

वर्जन
बिजली बिल वितरण न होने की कोई शिकायत अभी नहीं मिली है। अगर किसी उपभोक्ता को बिजल नहीं मिला है तो वह निगम कार्यालय आकर बिल प्राप्त कर सकता है।
- दीवान चंद, एसडीओ, बाढड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें