फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीदरलैंड के साथ हरियाणा सरकार करेगी अहम समझौतें: ओपी धनखड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बाढड़ा।
कृषि एवं पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि 23 मई को नीदरलैंड के प्रधानमंत्री दो दिवसीय दौरे पर हरियाणा प्रदेश में आ रहे हैं। इस दौरान नीदरलैंड के साथ हरियाणा सरकार कई अहम समझौते करेगी। इसमें फूलों को उगाने व बेचने का समझौता भी शामिल है। उक्त बातें कृषि मंत्री ने वीरवार को उपमंडल के गांव काकड़ौली सरदार में व्यायामशाला की नींव रखने के बाद पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे।
ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि प्रदेश की मंडियों में आई गेहूं की सारी फसल को खरीद लिया जाएगा। प्रदेश से सरसों की फसल का भी डाटा एकत्र किया जा रहा है और जरूरत के हिसाब से प्रदेश सरकार नैफड से सरसों की अतिरिक्त खरीद के लिए अनुमति लेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के किसानों को किसी भी हालत में परेशान नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों को फसल बेचने में आ रही दिक्कत से सरकार वाकिफ है। इसलिए फैसला लिया गया है कि गेहूं की जो फसल मंड़ियों में आ चुकी हैं, उस सारी फसल को शनिवार को ही खरीद लिया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर बाढड़ा के विधायक सुखविन्द्र सिंह मांढी ने कहा कि संतों ने हमेशा लोगों की भलाई के लिए कार्य किए हैं। ऐसे स्थानों पर प्रत्येक व्यक्ति को अपने सामथ के अनुसार सहायता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस धाम पर बनने वाली व्यायामशाला से यहां लोगों को स्वास्थ्य लाभ होगा और मानसिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि संतों के सानिध्य में यहां आने वाले लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान भी मिलेगा। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर योगाचार्य स्वामी भगवानदेव परमहंस, महंत स्वामी दिनेशानंद, गौ संवर्धन बोर्ड के चेयरमैन ऋषि प्रकाश शर्मा, जिलाध्यक्ष रामकिशन शर्मा, मार्केट कमेटी के चेयरमैन चंद्रपाल, नगर परिषद चेयरमैन संजय छपारिया, केश कला बोर्ड की सदस्य सपना सैन, ताराचंद अग्रवाल, नायब तहसीलदार जगदीशचंद्र और सरपंच प्रतिनिधी संजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ब्राजील में भारतीय मूल की गाय रोजाना देती है 75 लीटर दूध
विदेश दौरे के बारे में पूछे गए सवाल पर मंत्री ने बताया कि विदेशों में कृषि, पशुपालन, डेयरिंग, मत्स्य पालन आदि में नवीनतम तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है। वहां भंडारण की बेहतरीन सुविधा है और फसल की नमी कम करने के लिए भी बहुत अच्छे ड्रायर आदि हैं। हर स्तर पर तकनीक का प्रयोग करके विदेशों में बेहतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज ब्राजील दुनिया में एकमात्र ऐसा देश है, जहां भारतीय मूल की 17 करोड़ देशी गायें हैं। ये गाय प्रतिदिन 75 लीटर दूध देती हैं। ब्राजील में गीर, कांक्रेल, रेड सिंधी आदि भारतीय नस्लों की गाय हैं। उन्होंने बताया कि ब्राजील के पशुपालन विभाग के मुख्यालय का नाम भी उन्होंने कामधेनूशाला रखा है और वहां कामधेनू गाय का चित्र भी लगाया है। पशुपालन मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने ब्राजील के साथ समझौता किया है, जिससे अब हरियाणा में गायों की नस्ल सुधार का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुडा ने अपने कार्यकाल के दौरान पर्याप्त भर्तियां नहीं की, जिससे यह स्थिति उत्पन्न हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें