फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर अवैध कट को बंद करवाने पर ग्रामीणों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी (झज्जर)।
रोहतक की ओर जाने वाले हाईवे पर अवैध कट को बंद करने के लिए बुधवार को टोल अधिकारियों को ग्रामीणों के साथ विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और अवैध कट को बंद नहीं करने दिया। बुधवार को एनएचआई कंपनी द्वारा करौंथा के पास अवैध कट को बंद करवाने के लिए गए थे और जब ग्रामीणों ने अवैध कट को बंद करने के लिए विरोध किया तो टोल अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी और बाद में पुलिस की मौजूदगी में भी अवैध कट को बंद नहीं करवाया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने गांव करौंथा के पास सर्विस रोड और मीडियम कट को खुला रखने के लिए एनएचआई को मांग कर रखी है और जिससे ग्रामीण ने अवैध कट को बंद नहीं करने दिया। टोल प्लाजा मैनेजर नीतेश मलिक ने बताया कि रोहतक-झज्जर नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे न हों, इसको लेकर एनएचआई कंपनी द्वारा रोहतक-झज्जर मार्ग पर सभी अवैध कटों को बंद करने के लिए पत्र आया हुआ है। अवैध कटों को बंद करने के लिए जिला उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक को भी पत्र भेज गया है। बुधवार को करौंथा के पास अवैध कट को बंद करने के लिए कंपनी की टीम गई तो ग्रामीणों ने विरोध किया और अवैध कट को बंद नहीं होने दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें