कृषि यंत्रों के लिए किसान जमा कराएं दस्तावेज: उपायुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
कृषि यंत्रों के लिए आवेदन करने वाले किसान 26 फरवरी तक कृषि विभाग के कार्यालय में अपने दस्तावेज जमा करवा सकते हैं। ये जानकारी उपायुक्त विजय कुमार सिदप्पा ने दी।
उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के माध्यम से एनएफएसएम योजन के अंतर्गत 15 रोटावेटर, लेजर लैंड लेवलर, ट्रैक्टर माउंटिड स्प्रेयर, हस्तचलित स्प्रेयर, पॉवर नेपशेक स्प्रेयर, जीरो टिल सीड ड्रील आदि कृषि यंत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। ऐसे सभी किसान 26 फरवरी सांय पांच बजे तक सभी संबंधित दस्तावेज कृषि विभाग के संबंधित कार्यालय में जमा करवाएं। उन्होंनेे बताया कि सभी संबंधित किसान अपने आवेदन की प्रति, ट्रैक्टर की आरसी, बैंक की पास बुक, पैन कार्ड, आधार कार्ड व राशनकार्ड की फोटो प्रतियां सहायक कृषि अभियंता कार्यालय में जमा करवाएं। किसी प्रकार की जानकारी के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के मोबाइल नंबर 8053515515 व 9466547273 पर संपर्क किया जा सकता है।