दिग्विजय चौटाला ने पहलवान नितिका को किया सम्मानित
अमर उजाला
चरखी दादरी।
इनसो के राष्टीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने मंगलवार को गांव महराणा में आयोजित कार्यक्रम में पहलवान नितिका को सम्मानित किया। इस अवसर पर दिग्विजय ने कहा कि कुश्ती में नितिका ने राष्ट्रीय स्कूली खेलों में गोल्ड मेडल जीतकर साबित कर दिया है कि हरियाणा की बेटियां खेल में बहुत आगे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने खेल को बढ़ावा देने के लिए मेडल लाने वालों को एक करोड़ तक पुरस्कार देने का काम किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अजय सिंह को भिवानी के ज्यादा युवाओं को नौकरी देने की सजा मिली है। युवाओं को रोजगार देना गुनाह नहीं है। जिला प्रधान नरेश द्वारका ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाले बेटियों की सुरक्षा करने में नाकाम साबित हो रहे हैं। तत्पश्चात दिग्विजय चौटाला शहर की प्रेमनगर कॉलोनी में स्थित पार्षद आनंद महराणा के निवास पर भी कार्यकर्ताओं से मिले तथा युवाओं से पार्टी को और मजबूत करने का आह्वान किया।
इस अवसर इनेलो युवा अध्यक्ष नीतिन जांघू, पार्षद आनंद महराणा, राजेश फौगाट, बबलू श्योराण, ऋषिपाल उमरवास, रविंद्र फौगाट, बबलू चौधरी, धर्मराज ढाणी, डॉ. विजय मंदोला, भूपेंद्र बौंद, वजीर मान, सुरेंद्र, पूर्व सरपंच भगत सिंह, महराणा, बबलू खेड़ी, कोच सज्जन, मोहित साहू, सूरज बैनिवाल, संजीत धवन, भूप सिंह, राकेश कलकल, रविंद्र चरखी, सतेंद्र दातोली, नवीन महला, जयसिंह लांबा, जिलेसिंह, रमन व जीतू खत्री सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।