युवाओं को न रोजगार व बेरोजगारी भत्ता: द्वारका
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
भारतीय जनता पार्टी सरकार ने चुनाव में युवाओं को रोजगार देने व बेरोजगारी भता देने का वायदा तो किया था लेकिन अब उसको पूरा करने की बजाय युवाओं के साथ धोखा किया है। जिसके कारण बेरोजगार युवा सड़कों पर धक्के खा रहे हैं। ये बात इनेलो जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका और युवा जिलाध्यक्ष नीतिन जांघू ने स्थानीय कार्यालय में युवा कार्यकर्ता को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जब प्रदेश में इनेलो की सरकार बनेगी तो युवाओं को नौकरी के बेहतर अवसर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 2019 विस चुनाव के लिए तैयार रहें अगले चुनाव में प्रदेश में इनेलो की सरकार बनाना तय है। इनेलो की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। आज प्रदेश में चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है कानून व्यवस्था चौपट हो गई है महिलाओं की स्थिति ऐसी हो गई है वो घर में भी सुरक्षित नहीं है। आज प्रदेश में आए दिन युवा साथी भारी संख्या में इनेलो से जुड़ रहे हैं। इस मौके पर हलका अध्यक्ष महेंद्र शास्त्री, द्रोणाचार्य अवार्डी महावीर पहलवान, डॉ. विजय मंदोला राजेश झोझू, प्रेस प्रवक्ता राजेंद्र , सत्यपाल आर्यनगर, बिरेंद्र पहलवान, रिसाल, भूप मांढ़ी, तेजवीर , नरेश , रामफल कादमा, सतेंद्र दातोली, दिनेश मांढ़ी, सोनू , योगेश नांधा, प्रेम, वजीर मंदोली, अनिल, सुशील कलाली, अनिल चंदेनी, कुलदीप मोद, हरपाल, संदीप , विकास मिश्रा, रामपाल बेरला, प्रवीण डीपीई , रमेश कादमा आदि मौजूद रहे।