फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द शुरू होगा वेस्ट जुआं ड्रेन का कायापलट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
नगर निवासियों के लिए बड़ी समस्या बनी शहर के बीचोंबीच से गुजरती वेस्ट जुआं ड्रेन के कायापलट का कार्य शीघ्र शुरू होने की संभावना है। नगर परिषद ने इसके लिए योग्य फर्मों से निविदाएं आमंत्रित की हैं। ड्रेन को पक्की कर इसके दोनों तरफ पक्की सड़कों समेत दूसरी कई सुविधाएं की जाएंगी। इस परियोजना पर 58 करोड़ 29 लाख रुपये से अधिक लागत आएगी।
नगर परिषद ने वेस्ट जुआं ड्रेन के कायापलट के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं। टेंडर लगाने की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो रही है, जोकि 19 दिसंबर तक चलेगी। इसके दो दिन बाद 21 दिसंबर को निविदाएं खोली जाएंगी और नियम के अनुसार पात्र ठेकेदार कंपनी को इस परियोजना का काम अलाट कर दिया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा करने की अवधि एक वर्ष निर्धारित की गई है। काम में देरी होने की स्थिति में ठेकेदार पर प्रतिदिन के हिसाब से पैनाल्टी अथवा कुल अनुमानित लागत का अधिकतम 10 फीसदी पेनल्टी लगाई जाएगी।
विज्ञापन


80 फुट में होगा काम
पुश्ते और उनके साथ की जमीन मिलाकर इस ड्रेन की भूमि की चौड़ाई 99 फुट थी। लेकिन लोगों ने लगभग 20 फुट तक जमीन पर कब्जे कर रखे हैं। इन कब्जों को खाली कराने के मामले में प्रशासन ने हथियार डाल दिए हैं और करीब 80 फुट चौड़ाई में नई परियोजना पर काम करने का निर्णय लिया गया है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पांच साल तक प्रोजेक्ट के रखरखाव की जिम्मेदारी ठेकेदार की होगी।

साइकिल ट्रैक भी बनेंगे
नई विस्तृत परियोजना रिपोर्ट के अनुसार, इस परियोजना की कुल चौड़ाई 80 फुट रहेगी। ड्रेन का टाप 15 फुट चौड़ा और बाटम 10 फुट का होगा। इसको कवर किया जाएगा। इसके दोनों तरफ 20-20 फुट चौड़ी सड़कें बनेगी। दोनों तरफ पांच-पांच फुट चौड़े साइकिल ट्रैक और इतनी चौड़ाई के फुटपाथ बनेंगे। इस परियोजना की कुल लंबाई 40 हजार मीटर यानी चार किलोमीटर होगी। बाकी जमीन पार्किंग व ग्रीन बेल्ट के लिए छोड़ी जाएगी।

दोनों तरफ लगेंगी लाइटें
ड्रेन के नए ढंग से विकास में दोनों तरफ पानी और सीवर की पाइप लाइनें भी दबाई जाएंगी। इन सीवर लाइनों के जरिए उन गलियों के बरसाती या बाथरूम आदि के पानी को ठिकाने लगाया जाएगा जो गलियां ड्रेन के साथ लगती हैमं। डीपीआर में ड्रेन के दोनों तरफ एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाने का प्रावधान भी किया गया है।
विज्ञापन


वरदान होगी परियोजना
बहादुरगढ़ शहर की सीमा में वेस्ट जुआं ड्रेन के कायापलट की योजना शहर के लिए वरदान साबित होगी। नगर के बीचोंबीच से असहनीय गंदगी मिट जाएगी। ड्रेन के दोनों तरफ अच्छी सड़कें और साइकिल ट्रैक बनने से लोगों का आवागमन सुगम होगा।
- शीला राठी, चेयरपर्सन नगर परिषद बहादुरगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें