बिजली सब स्टेशन निर्माण के लिए मांगा जमीन का ब्यौरा
चरखी दादरी।
शहर के हुडा सेक्टरों में बिजली का 33 केवीए का अलग से पावर सब स्टेशन बनाए जाने के संबंध में बिजली निगम ने हुडा प्रशासन से लैंड की डिमांड की है ताकि इस प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाया जा सके। करीब डेढ़ से दो एकड़ जमीन में यह सब स्टेशन बनना है। हुडा सेक्टरों में सीवरेज, वाटर वर्क्स, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं का 50 फीसदी काम अभी शेष है हालांकि हुडा प्रशासन अब तक 522 ड्रा भी जून 2016 में निकाल चुका है लेकिन हुडा प्रशासन का सेक्टरों में सुविधाएं उपलब्ध करवाने का काम कछुआ गति से चल रहा है। सेक्टरों के लिए अलग से जलघर व सीवरेज सिस्टम बनना है।
चरखी दादरी में पांच सेक्टरों के गठन एवं निर्माण की प्रक्रिया पिछले करीब 10 साल से चल रही है लेकिन ये प्रोजेक्ट अभी तक पूरा नहीं हो पा रहा है। अभी इसमें करीब डेढ़ साल और लगने की संभावना है। कांग्रेस सरकार के शासनकाल में शहर में हुडा सेक्टरों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई थी। इस दौरान सामान्य अस्पताल से लेकर महेंद्रगढ़ रोड के साथ शहर के बाहरी भाग में हुडा की ओर से जमीन का अधिग्रहण किया था ताकि क्षेत्र वासियों को सेक्टरों की सुविधा मिल सके। चरखी दादरी में सेक्टरों की सुविधाओं को लेकर लोगों की लंबे समय से मांग चली आ रही थी। हुडा सेक्टरों के निर्माण को लेकर लंबे समय तक जमीन अधिग्रहण को लेकर लोगों का विरोध भी झेलना पड़ा था। शहर में हुडा प्रशासन की ओर से पांच सेक्टरों के गठन की प्रक्रिया पूरी की जानी है। इसमें सेक्टर आठ- नौ, नौ-ए,10 व 10-ए के अलावा सेक्टर 11 शामिल हैं। इन सेक्टरों के निर्माण पर काम कछुआ गति से चल रहा है।
सेक्टर आठ व नौ में 522 ड्रा भी निकाले जा चुके जून 2016 में हुडा की ओर से शहर के सेक्टर आठ व नौ के ड्रा भी निकाले जा चुके हैं। ड्रा निकाले जाने की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की गई थी। इन दोनो सेक्टरों में कुल 522 प्लाटों के ड्रा भी निकाले जा चुके हैं।
पांच एकड़ में बनना है एसटीपी
इन सेक्टरों के लिए हुडा प्रशासन अलग से नया एसटीपी भी बनवाएगा ताकि सीवरेज व्यवस्था को पूरी तरह से सुदृढ़ किया जा सके। गांव रामनगर के समीप शहर के लिए पहले से बने एसटीपी के समीप ही गांव क पूरी के समीप पांच एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है। एसटीपी निर्माण पूरा होने पर ही सीवरेज सिस्टम चालू हो सकेगा। सेक्टरों में सीवरेज लाइन बिछाने का भी काम अभी पूरा नहीं हुआ है। काफी एरिया में सीवरेज के मेन प्वाइंट आदि नहीं लगाए गए हैं। नई और सड़कें भी तब बन पाएंगी जब सीवरेज लाइन का काम पूरा हो जाएगा।
बाक्स== वाटर वर्क्स बनना है 30 एकड़ में
हुडा प्रशासन ने सेक्टरों में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 30 एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर रखा है। अधिग्रहण के बाद अब अगली प्रक्रिया शुरू होने में फिर देरी हो रही है। ऐसे में जलघर प्रोजेक्ट पर भी काम गति नहीं पकड़ पा रहा है। जलघर निर्माण के लिए अभी एस्टीमेट तैयार हो रहे हैं।
बदलनी पड़ी थी सेक्टर डेवलपमेंट की प्लानिंग
पिछले दिनों हुुडा प्रशासन की ओर से इन सेक्टरों के गठन को लेकर थोड़ी प्लान में भी बदलाव किया गया था। सेक्टरों के अगले हिस्से में थोड़ा बदलाव हुआ है ताकि सीवरेज, सड़कें व पेयजल का ठीक प्रकार से सिस्टम तैयार हो सके। यहां कुछ नई सड़कें और बनाई जानी हैं ताकि बाद में किसी प्रकार की कोई परेशानी न झेलनी पड़े।
हुडा सेक्टर के लिए अलग से होगा बिजली सब स्टेशन
हुडा सेक्टरों के लिए बिजली का अलग से नया पावर सब स्टेशन बनाया जाएगा। बिजली निगम ने हुडा प्रशासन से सब स्टेशन निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध करवाए जाने की मांग करते पूरी डिटेल मांगी है ताकि इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू करवाया जा सके।
वर्सन-
- हुडा प्रशासन ने निगम के पास पावर सब स्टेशन निर्माण का प्रपोजल भेजा था अब बिजली निगम ने हुडा प्रशासन से लैंड पेपर की डिमांड की है ताकि उपलब्ध जमीन की तस्वीर साफ हो सके।
एसडीओ विक्रम सिंह, बिजली निगम