100 में विकास तो 200 मीटर में धोनी ने मारी बाजी
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
जिला स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता के तहत गांव कालूवाला में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का मंगलवार को समापन हो गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी राजबीर सिंह बजाड़ और सीनियर कुश्ती कोच रमेश फौगाट ने शिरकत की। प्रतियोगिता के आयोजन में एथलेटिक्स कोच विजेंद्र फौगाट का अहम योगदान रहा जबकि निर्णायक की भूमिका सूबे सिंह, प्रीतम सिंह, बस्ती राम, राजेश, देवेंद्र, वेद डीपीई व सुशील कोच ने निभाई। लड़कों की अंडर-14 की 100 मीटर दौड़ में विकास रानीला प्रथम, लांबा मकड़ाना द्वितीय, 200 मीटर में धोनी डोहका दीना प्रथम, दीपक मांढ़ी हरिया द्वितीय, 400 मीटर में विकास रानीला प्रथम, राहुल बिंद्रावन द्वितीय और गोला फेंक में अतुल रानीला प्रथम, नितिन दादरी द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
डिस्कस थ्रो में जतिन दादरी ने प्रथम, अतुल रानीला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, लड़कों की अंडर-17 में 100 मीटर की दौड़ में संदीप रामपुरा प्रथम, विनीत फतेहगढ़ ने द्वितीय, 800 मीटर में साहिल रानीला ने प्रथम, विनित फतेहगढ़ ने द्वितीय जबकि गोला फेंक में आशीष टिकान कलां ने प्रथम, कुनाल कन्हेटी ने द्वितीय जबकि डिस्कस थ्रो सूचक रानीला ने प्रथम व कुनाल कन्हेटी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
लड़कों के सीनियर वर्ग में आयोजित 100 मीटर दौड़ में सतपाल अटेला प्रथम, जयप्रकाश दूधवा द्वितीय, 200 मीटर में अनिल अटेला प्रथम, समरजीत सांजरवास द्वितीय, 800 मीटर में मोहन आदमपुर प्रथम, अमित रानीला द्वितीय स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में सक्षम रानीला प्रथम, सतेंद्र हड़ौदी द्वितीय व जेवलिन थ्रो में सुनील पैंतावास प्रथम, पवन अटेला द्वितीय स्थान पर रहे। लड़कियों के अंडर-14 में आयोजित 100 मीटर दौड़ में खुशी सांकरोड़ प्रथम, मुस्कान द्वितीय, 200 मीटर में सरिता बतर खेड़ी प्रथम, प्रीति बाढड़ा ने द्वितीय, 600 मीटर में अंजू बाला मालपोष प्रथम, रेनू सांकरोड द्वितीय व हाई जंप में मुस्कान पैंतावास प्रथम, मोनिका बतर खेड़ी द्वितीय ने स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-17 की 100 मीटर में ज्योति पैंतावास प्रथम व डिस्कस थ्रो में पूजा चरखी प्रथम, प्रवीन रानीला द्वितीय स्थान पर रही। गोला फेंक में पूजा चरखी प्रथम व शिक्षा रानीला ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं, लड़कियों के सीनियर वर्ग में 100 व 200 मीटर में कविता पैंतावास प्रथम, 800 मीटर में ज्योति पैंतावास प्रथम, डिस्कस थ्रो में सीमा चरखी प्रथम, एकता पैंतावास द्वितीय स्थान पर रही। 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में गोला फेंक में हरदीप बिरहीं, सोम चिड़िया उर्फ छांगा, कृष्ण रानीला जबकि डिस्कस थ्रो में सोम चिड़िया, कृष्ण रानीला, हरेंद्र कालूवाला ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं 60 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग के गोला फेंक में वेद प्रकाश सांगवान पैंतावास, विजय सिंह द्वितीय, रामकिशन शर्मा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कियों की अंडर-14 हैंडबॉल स्पर्धा में एनईसीसी कालूवाला की टीम प्रथम, डोहका दीना द्वितीय और डोहका मौजी तृतीय स्थान पर रही। अंडर-17 में एनईसीसी कालूवाला प्रथम, एवरेस्ट स्कूल डोहका दीना द्वितीय व डोहका मौजी तृतीय स्थान पर रहे।