फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2008 बैच में 13वी रैंक वाली महिला आईएएस सोनल गोयल बनी झज्जर की डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
प्रदेश सरकार के द्वारा देश की टॉप 25 महिलाओं में शामिल एक मशहूर आईएएस सोनल गोयल को झज्जर का डीसी नियुक्त किया गया है। टॉप 25 महिलाओं में शामिल सोनल गोयल एक मात्र आईएएस हैं, जबकि अन्य महिलायें दूसरे क्षेत्रों से हैं। इससे पूर्व गोयल फरीदाबाद नगर निगम की आयुक्त थी। उल्लेखनीय है कि सोनल गोयल 2008 बैच की आईएएस हैं। आईएएस की परीक्षा में देशभर में 13वीं रैंक पर रही गोयल ने बीकॉम ऑनर्स, सीएस (कंपनी सेक्रेटरी), एलएलबी और पब्लिक पॉलिसी में एमए की डिग्री हासिल की है। मूलत: हरियाणा के पानीपत जिले की रहने वाली हैं। इस महिला अधिकारी को दिल्ली यूनिवर्सिटी से पब्लिक पॉलिसी, एमए में गोल्ड मेडल भी मिला है।

रह चुकी हैं त्रिपुरा की डीएम
सोनल गोयल झज्जर का पदभार संभालने से पहले त्रिपुरा की डीएम रह चुकी हैं। उनके बारे में यह कहा जाता है कि प्रशासनिक व विकास संबंधी काम काज को लेकर लापरवाही उन्हें कतई पसंद नहीं है। गोमती जिले में डीएम रहते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में बेहतर काम करने के लिए इन्हें मिनिस्ट्री ऑफ वूमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट की तरफ से पुरस्कृत किया गया था। डीएम के रूप में उनके प्रयास के कारण ही त्रिपुरा के गोमती जिले को टॉप फाइव जिलों में शामिल किया जाना संभव हुआ था। डीएम रहते हुए उन्होंने रविंद्र नाथ टैगोर के उपन्यास में शामिल नंदनी नाम का कैंपेन गोमती जिले में चलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल मनरेगा अवार्ड से नवाजा
सुकन्या समृद्धि योजना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं में बेहतर क्रियान्वयन के लिए इन्हें अवार्ड भी मिल चुके है। साथ ही मिनिस्ट्री ऑफ रूलर डेवलपमेंट भारत सरकार की तरफ से इन्हें नेशनल मनरेगा अवार्ड से भी नवाजा गया है। गोयल की अथक कोशिश का ही परिणाम था कि वहां आंगनबाड़ी सेंटर की दशा में सुधार हुए और बच्चों की संख्या में वृद्धि हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें