अक्षय बने सहकारिता प्रकोष्ठ जिला मीडिया प्रभारी
चरखी दादरी।
अक्षय महराणा को बीजेपी सहकारिता प्रकोष्ठ का जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है। उन्हें यह दायित्व उनके कार्य अनुभव को चलते सौंपा गया है। उन्हें ये जिम्मेदारी सहकारिता प्रकोष्ठ जिला संयोजक रामनिवास शर्मा पिचौपा की अनुशंसा पर प्रदेश संयोजक हुक्म सिंह भाटी ने सौंपी है। शनिवार को बीजेपी कार्यालय में आयोजित सहकारिता प्रकोष्ठ के कार्यक्रम के दौरान रामनिवास पिचौपा ने अक्षय को पार्टी का फटका पहनाया। अक्षय महराणा ने इस मनोनयन पर जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा, विधायक सुखविंद्र मांढ़ी, नगर परिषद चेयरमैन संजय छपारिया, महामंत्री राजेंद्र परमार, मुनेश का आभार जताया है।