फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कलेक्टर रेट बढ़ने की संभावना से पहले 135 रजिस्ट्रियां हुईं, बिजली गुल होने पर मंगवाया जनरेटर

विज्ञापन
फोटो नंबर 73: रात 8 बजे अंधेरे में बिजली का इंतजार करते कर्मचारी। संवाद 
विज्ञापन
बादली। वित्त वर्ष 2025-26 के आखरी कार्य दिवस पर बादली तहसील में प्रॉपर्टी की रिकॉर्ड रजिस्ट्री हुई है। नई गाइडलाइन दरों (कलेक्टर रेट) के लागू होने से पहले और टैक्स छूट के लिए 31 मार्च की समय सीमा से पहले खरीदारों ने भारी संख्या में सौदे पूरे किए। पहली अप्रैल से बढ़ने वाले नए कलेक्टर रेट की संभावनाओं के बीच तहसील में सोमवार को 135 रजिस्ट्री हुई।
विज्ञापन

संभावित कलेक्टर रेट लागू होने से पहले ही जमीन से जुड़े लोगों की जमीन रजिस्ट्री संबंधी कार्य में तेजी दिखी। इसी का परिणाम है कि मार्च माह में अभी तक कुल रजिस्ट्री की संख्या साढ़े 750 को पार हो गई। 15 मार्च के बाद रजिस्ट्री करवाने वालों की संख्या बढ़ी है। खरीदारों ने जल्दबाजी में सोमवार को रजिस्ट्री कराई।
संभावित नए कलेक्टर रेट में कुछ इलाकों में 5 प्रतिशत तो पॉश इलाकों में 20 से 30 प्रतिशत तक इजाफा होगा। वैसे तो कलेक्टर रेट बढ़ाने को लेकर आधिकारिक रूप से अभी जानकारी साझा नहीं की जा रही है। रियल एस्टेट से जुडे हरपाल और जोगेंद्र ठेकेदार ने बताया कि जमीन के रेट बढ़े तो प्रॉपर्टी का बाजार मंदा पड़ा सकता है। अब देखना यह है कि पहली अप्रैल को सरकार की तरफ से नए कलेक्टर रेट लागू किए जाएंगे या नहीं।
विज्ञापन


सर्वर डाउन और बिजली गुल से बढ़ी परेशानी :

हालांकि रजिस्ट्री प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए ऑनलाइन प्रणाली को भी सुव्यवस्थित किया गया लेकिन दिन भर सर्वर डाउन की वजह से बीच-बीच में रजिस्ट्री संबंधित कार्य बाधित रहा। 11 बजे बिजली गुल ने भी लोगों की चिंता बढ़ा दी और 2 घंटे बाद बिजली आई तो सर्वर डाउन से पूरा दिन काउंटर पर भीड़ लगी रही।

प्रॉपर्टी बाजार में हलचल:
प्रशासन ने रेट में बढ़ोतरी की तो न केवल जमीन की खरीद-फरोख्त महंगी होगी, बल्कि रजिस्ट्री शुल्क और स्टाम्प ड्यूटी का बोझ भी आम आदमी पर बढ़ जाएगा। बाजार भाव और विकास की स्थिति को देखते हुए नए रेट का प्रस्ताव तहसीलदार की ओर से भेज दिया गया है।

रात 9 बजे तक चला तहसील में रजिस्ट्री कार्य:
तहसील में रजिस्ट्री कार्य सोमवार की रात 9 बजे तक जारी रहा। दिन भर लाइट और सर्वर डाउन होने के चलते रजिस्ट्री कार्य बाधित रहा। शाम करीब 6 बजे जनरेटर सेट का प्रबंध कर रजिस्ट्री कार्य को सुचारु किया गया। इसके बाद लोगों की अंधेरे में ही लंबी लाइन लगी रही और रात 9 बजे तक कार्य किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें