संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। सेक्टर-9 स्थित बीआरजी पॉइंट में रविवार को बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) की तरफ से प्लैंकाथॉन क्वालिफिकेशन ट्रायल का आयोजन किया गया। एनईबी स्पोर्ट्स की देखरेख में आयोजित ट्रायल में 135 से अधिक फिटनेस प्रेमियों, धावकों और युवाओं ने भाग लिया।
प्रतिभागियों को लगातार 70 सेकंड तक एल्बो प्लैंक होल्ड करने की चुनौती दी गई जिसे खिलाड़ियों ने आत्मविश्वास के साथ पूरा किया। सफल प्रतिभागियों को 7 जून को दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में आयोजित होने वाले बजाज प्लैंकाथॉन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के सभी प्रतिभागियों ने मुख्य प्लैंकाथॉन इवेंट के लिए क्वालिफाई किया है।
कार्यक्रम का नेतृत्व बीआरजी सदस्य दीपक छिल्लर ने किया। उन्होंने बताया कि मुख्य कार्यक्रम में चयनित प्रतिभागियों को जैकेट, मेडल, नाश्ता और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र भी प्रदान किए जाएंगे। प्लैंकाथॉन में प्रवीन सांगवान, दीपक छिल्लर, निरंजन, अतुल डांगी, ब्रह्म प्रकाश मान, सुमित, धर्मवीर सैनी, नरेश शर्मा, बानेश कांता साहू, लक्ष्मण सिंह पंवार, हर्षित सिंह पंवार, अजय कंडोला, अनुपमा, मीनाक्षी, बिमला, बिमलेश, सत्यवान और आदि ने भाग लिया।