फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब होमगार्ड के हवाले एटीएम बूथों की सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली। एटीएम बूथ लूटने की वारदातों को रोकने के लिए देर से ही सही लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से कदम उठा दिया है। मंगलवार को बादली के सभी एटीएम बूथ के बाहर एक होमगार्ड की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

बादली उपमंडल में कुल 13 बैंकों के एटीएम बूथ लगे हुए हैं। बूथ मेें बैंकों की ओर से रात के समय कोई गार्ड तैनात नहीं किया गया है। इस वजह से कई लूट की घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में एटीएम बूथ की सुरक्षा के लिए पुलिस ने स्थायी तौर पर 13 होमगार्ड नियुक्त किए हैं। बादली थाना प्रभारी सोमबीर के मुताबिक, थाने के होमगार्ड्स रात 10 बजे से सुबह 7 बजे तक एटीएम बूथ पर तैनात रहेंगे। एटीएम बूथ के बाहर तैनात होमगार्ड्स रात के वक्त सोते मिलते हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। होमगार्ड्स की निगरानी के लिए रात के वक्त पुलिस की जीप एटीएम बूथ के बाहर घूमेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें