फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में पहली राष्ट्रीय लोक अदालत आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में 9 मार्च को पहली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए दो विशेष बेंच गठित की गई है। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश कमलकांत ने एडीजे सुधीर जीवन तथा एसीजेएम तरणजीत कौर की अध्यक्षता में दो विशेष बेंच गठित की है। वहीं बहादुरगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित मामलों की सुनवाई जेएमआईसी नेहा गुप्ता करेंगी। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम राजेश कुमार यादव ने बताया कि एडीजे सुधीर जीवन की अध्यक्षता में गठित बेंच संख्या एक में अधिवक्ता राहुल सोनी होंगे। यह बेंच जिला एवं सत्र न्यायाधीश, एडीजे विमल सपरा, महेश कुमार व शशि चौहान के न्यायालयों से संबंधित मामलों का निपटारा करेगी। वहीं एसीजेएम तरणजीत कौर की अध्यक्षता में गठित बेंच संख्या दो में रजनी एडवोकेट होंगी। यह बेंच सीजेएम योगेश चौधरी, एसीजे सौरभ कुमार, जेएमआईसी छवि गोयल व सुनील कुमार के न्यायालयों से संबंधित मामलों का निपटारा करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें