फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरले ही थे स्वतंत्रता सेनानी स्व. रामकिशन गुप्ता: एडवोकेट श्यामलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। जनता कॉलेज में रविवार को राजनीति विज्ञान विभाग एवं इतिहास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका विषय ‘दी विजन ऑफ रामकृष्ण गुप्ता’ रहा। इसमें सर्वप्रथम कॉलेज प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह ने मुख्य अतिथि, प्राध्यापक और सहभागी वर्ग का अभिनंदन किया। संगोष्ठी के संयोजक डॉ. सुरेश कुमार जागिड़ ने संगोष्ठी विषय के उद्देश्यों एवं प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद स्वर्गीय रामकिशन गुप्ता के आदर्शों एवं सिद्धांत पर आधारित जीवन शैली आज की भौतिकवादी एवं निजी स्वार्थ आधारित व्यावसायिक संकीर्ण मनोवृत्ति से निजात दिलाने में प्रासंगिक सिद्ध हो सकती है। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि उद्योगपति पवन गुप्ता ने कहा कि रामकिशन गुप्ता ने दादरी क्षेत्र के लिए प्रारंभ किए कार्यों एवं विचारों को क्रियान्वित कर व्यावहारिक रूप देना उनकी आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। विशिष्ट अतिथि एडवोकेट श्यामलाल शर्मा एडवोकेट ने कहा कि गुप्ता जैसी शख्सियत के रूप में जन्म विरले ही लेते हैं। उन्होंने अपना सर्वस्व समाज कल्याण के लिए समर्पित किया। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी के रजिस्ट्रार डॉ. जितेंद्र भारद्वाज ने कहा कि गुप्ता की कर्मठता के परिणामस्वरूप ही आधुनिक चरखी दादरी क्षेत्र के रूप में एक विशिष्ट पहचान बना पाया है। इस मौके पर डॉ. राजेश कुमार, नौसाद अली, डॉ. एससी अरोड़ा, डॉ. आरएन यादव, डॉ. आरएस यादव, डॉ. विद्या गुप्ता, साधु राम जांगिड़, डॉ. अरुण सांगवान, डॉ. सुरेंद्र सिंह दलाल, डॉ. मीनाक्षी बंसल, डॉ. सुशील बंसल, प्रो. रोशन लाल, डॉ. नीरज गर्ग, प्रो. नरेंद्र पाल पंवार, प्रो. सुरेंद्र सिंह, प्रो. कमल नयन, डॉ. अरुण कुमार, प्रो. अंजू, प्रो. जयवीर सिंह, डॉ. राजकुमार गर्ग, डॉ. राजेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें