फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में बैठे सीएम ने 44.50 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। सीएम मनोहर लाल ने रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से जिले की आठ परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। करीब 44.50 करोड़ रुपये की इन परियोजनाओं में से चार पूरी हो चुकी हैं जबकि चार पर अब काम शुरू होगा। सीएम ने जिले में बनने वाले पीडब्ल्यूडी और सैनिक विश्राम गृह की आधारशिला भी रखी। पैंतावास कलां में हाल ही में बनाए 33 केवी सब स्टेशन का भी सीएम ने उद्घाटन किया। इससे सीधे तौर पर 24 गांवों को फायदा पहुंचेगा। वहीं, कादमा में नवनिर्मित आईटीआई का उद्घाटन होने से जिले के युवाओं को अन्य जिलों की खाक नहीं छाननी पड़ेगी। वहीं, बौंदकलां और गोकल डिस्ट्रीब्यूटरी के पुनर्निर्माण से पानी की 80 क्यूसेक तक क्षमता बढ़ेगी और इसका लाभ दो दर्जन गांवों के किसानों को सीधे तौर पर मिलेगा। सीएम ने रविवार को जिले की 20 करोड़ 32 लाख की चार परियोजनाओं का एकसाथ उद्घाटन किया है।
उपायुक्त अजय सिंह तोमर व पुलिस अधीक्षक स्मिति चौधरी की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में गणमान्य लोगों, अधिकारियों और भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वीडियो कांफ्रेंसिंग से सीएम ने क्रमवार संपर्क स्थापित कर 22 जिलों में 4106 करोड़ की लागत के 211 प्रोजेक्ट का शिलान्यास एवं शुभारंभ किया। चरखी दादरी के आठ प्रोजेक्ट इनमें शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने गांव कादमा में नवनिर्मित आईटीआई, बौंद व गोकल डिस्ट्रीब्यूटरी व पैंतावास कलां के 33 केवी सब स्टेशन का उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने लोक निर्माण भवन एवं विश्रामगृह, सैनिक विश्राम गृह, पुराने जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय परिसर में बनाए जाने वाले ईवीएम स्टोर और गांव इमलोटा में बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं आवास भवन की आधारशिला रखी।
विज्ञापन

विधायक सुखविंद्र सिंह मांढी और भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशन शर्मा ने इस मौके पर मुख्यमंत्री का जिला को बड़ी सौगात देने के लिए आभार जताया। विधायक ने कहा कि दादरी के और भी कई बड़े प्रोजेक्ट शीघ्र मंजूर होने वाले हैं। भविष्य में मुख्यमंत्री उनका भी जल्दी ही शुभारंभ करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशन शर्मा ने जिला की जनता की ओर से मुख्यमंत्री का धन्यवाद कर कहा कि दादरी को जिला और बाढड़ा को उपमंडल का दर्जा देने के अलावा सरकार ने विकास कार्यों की झड़ी लगा दी है। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज दादरी जिला में करोड़ों की विकास परियोजनाएं देकर विकास की राह को आगे बढ़ाया है। कार्यक्रम में नगराधीश विरेंद्र सिंह, कौशल विकास व औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के संयुक्त निदेशक सुमित सहरावत, सूचना विज्ञान अधिकारी अमित लांबा, सिविल सर्जन डॉ. विरेंद्र यादव, डॉ. संजय गुप्ता, कार्यकारी अभियंता ओमबीर सिंह, सुरेंद्र दलाल, आजाद सिंह ढांडा सहित दादरी नगर परिषद चेयरमैन संजय छपारिया, मार्केट कमेटी चेयरमैन चंद्रपाल सांगवान, राजेंद्र परमार, सतेंद्र परमार, डॉ. किरण कलकल, कर्मवीर नांधा, रविंद्र गुप्ता, कुलदीप जोशी, प्रदीप, डॉ. संजीव मडिय़ा, ओमबीर महाराणा, नगर पार्षद मनोज वर्मा, सतीश महराणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जल्द मिलेगा इन परियोजनाओं का लाभ
जिला को जल्द ही कई नई बड़ी परियोजनाएं मिलने वाली हैं, जिनमें जिला स्तरीय लघु सचिवालय एवं न्यायिक परिसर, जिला स्तरीय खेल स्टेडियम, श्यामसर सरोवर का जीर्णोद्घार और फायर ब्रिगेड स्टेशन आदि शामिल है।

20.32 करोड़ की इन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
प्रोजेक्ट लागत
कादमा आईटीआई 4 करोड़
बौंदकलां डिस्ट्रीब्यूटरी 9.26 करोड़
गोकल डिस्ट्रीब्यूटरी 2.87 करोड़
पैंतावास बिजली सब स्टेशन 4.19 करोड़

24.18 करोड़ की इन परियोजनाओं की रखी आधारशिला
प्रोजेक्ट लागत
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस 14.04 करोड़
सैनिक रेस्ट हाउस 3.04 करोड़
ईवीएम स्टोर 3.50 करोड़
इमलोटा पीएचसी 3.60 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें