फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यज्ञ के साथ हुआ तीन दिवसीय गीता महोत्सव का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झज्जर। जहांआरा बाग स्टेडियम में जिला स्तरीय तीन दिवसीय गीता महोत्सव 2018 का रविवार को भव्य शुभारंभ हो गया। हरियाणा एग्रो इंडस्ट्री के चेयरमैन गोविंद भारद्वाज व उनकी धर्मपत्नी शकुंतला भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के तौर पर शुभारंभ अवसर पर आयोजित यज्ञ में आहुति डाली, वहीं विशिष्ट अतिथि बहादुरगढ़ से विधायक नरेश कौशिक, उपायुक्त सोनल गोयल तथा हरियाणा महिला एवं बाल विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता चौहान भी कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर भागीदार बने।
जिला स्तरीय गीता महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर कन्या गुरुकुल, लोवा कलां की छात्राओं ने यज्ञ का आयोजन किया। मुख्य अतिथि ने यज्ञ के उपरांत प्रदर्शनी का शुभारंभ किया और विभिन्न विभागों व संस्थानों की स्टाल का अवलोकन किया। गीता पूजन व दीप प्रज्ज्वलन के साथ स्कूली विद्यार्थियों व ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से कार्यक्रम की गरिमा दिन भर बनी रही। वहीं संध्या के समय गीता के बौद्धिक दर्शन पर आयोजित संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने श्रीमद्भागवत के विभिन्न पहलुओं से शिक्षक वर्ग को अवगत कराया। वहीं कुरुक्षेत्र की महाआरती से ऑडियो वर्जन के साथ पहले दिन के कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में पहुंचने पर सभी अतिथिगण को जिला प्रशासन की आयोजन समिति की ओर से स्मृति चिह्न भेंट किए गए। मंच संचालन संजय शर्मा द्वारा किया गया।
विज्ञापन


सेमिनार में गीता के बौद्धिक दर्शन पर चर्चा
गीता महोत्सव के पहले दिन के आयोजन में दोपहर तीन से चार बजे गीता के बौद्धिक दर्शन पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिप्टी डीईओ राजेश खन्ना व विशिष्ट अतिथि बीईओ बेरी वीरेंद्र नारा रहे। शिक्षक वर्ग के लिए आयोजित संगोष्ठी में रावमावि गुढ़ा से डॉ. रामभगत, रावमावि नीलोठी से सुमन आर्य, रावमावि छुछकवास से सुनीता, राउवि जौंधी से गार्गी व इस्कॉन बहादुरगढ़ से गौर हरिदास ने गीता दर्शन की विस्तार से जानकारी दी।

सांस्कृतिक पक्ष से सराबोर रहा मंच
जिला स्तरीय गीता महोत्सव 2018 के लिए जहांआरा बाग स्टेडियम को गीता पूरम स्वरूप में सजाया गया। सांस्कृतिक मंच पर दिन भर हरियाणा के ख्याति प्राप्त कलाकारों तथा स्कूली बच्चों ने गीता पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक मंच पर प्रस्तुति देने वालों में रावमावि बहादुरगढ़, झज्जर की जिम्नास्टिक टीम, रावमावि छुछकवास, राकवमावि दुल्हेड़ा, राकउवि बराही, दिव्य सांस्कृतिक मंडली, रावमावि दुजाना, द्रोणाचार्य स्कूल मुबारिकपुर आदि रहे। वहीं बंचारी की नगाड़ा पार्टी, छुछकवास की बीन पार्टी, राजस्थानी कच्ची घोड़ी आदि की प्रस्तुति के कार्यक्रम का स्वरूप भव्य नजर आया।
विज्ञापन


आज कृषि मंत्री होंगे मुख्यातिथि
जिला प्रशासन व पुलिस विभाग के लिए संगोष्ठी आज जिला स्तर पर तीन दिवसीय गीता महोत्सव 2018 के दूसरे दिन सोमवार को हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रदर्शनी सुबह 10 से सांय पांच बजे तक जारी रहेगी। वहीं दूसरे दिन आयोजित होने वाली संगोष्ठी में जिला प्रशासन व पुलिस विभाग से जुड़े कर्मचारी व अधिकारी भागीदार बनेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें