फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम ने 11 साल बाद खोली सिविल अस्पताल हॉटलाइन की फाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली निगम ने 11 साल बाद खोली सिविल अस्पताल हॉटलाइन की फाइल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। शहर के 100 बेड के सिविल अस्पताल को हॉटलाइन से जोड़ने की फाइल बिजली निगम ने 11 साल बाद खोली है। फाइल पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए बिजली निगम ने हेड ऑफिस को पत्र भेज दिया है। बिजली निगम अब दो दिन में हॉटलाइन संबंधी पूरी कागजी प्रक्रिया को पूरा करेगा। वहीं सिविल अस्पताल से भी शुक्रवार को बिजली निगम को ई-मेल भेजकर इसकी पूरी जानकारी उपलब्ध करवा दी गई है। अमर उजाला द्वारा इस मुद्दे को शुक्रवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद बिजली निगम अधिकारी हरकत में आए हैं।
उल्लेखनीय है कि सिविल अस्पताल तो अपग्रेड हो गया लेकिन आज तक इसे हॉटलाइन से कनेक्ट नहीं किया गया है। इससे समय - समय पर अस्पताल में बिजली फॉल्ट आने पर ब्लैक आउट की स्थिति बनी रहती है। जिससे मरीजों के साथ चिकित्सकों को भी उपचार करने में दिक्कतें आ रही हैं। इसके अलावा जनरेटर भी अक्सर खराब रहता है।
विज्ञापन

बिजली निगम के पास स्वास्थ्य विभाग ने सन् 2007 में की हॉटलाइन के लिए आठ लाख रुपये जमा कराया था। इस संबंध में फाइल चरखी दादरी एक्सईएन कार्यालय में जमा करवा दी थी। लेकिन यह फाइल अब 11 साल बाद शुक्रवार को खुली है। शुक्रवार को बिजली निगम अधिकारियों ने अपना पुराना रिकार्ड खंगाला तथा स्वास्थ्य विभाग की जमा हुई इस फाइल की तलाश की। फाइल मिलते ही निगम ने इस तत्परता से काम शुरू कर दिया है। बिजली अधिकारियों ने इस पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग से भी हॉटलाइन संबंधी इस फाइल की और डिटेल मंगवा ली है।
विज्ञापन


मैंने कार्यालय से फाइल तलाश करवा ली है। फाइल पर एक्शन लेते हुए हेड ऑफिस को पत्र भी भेज दिया है। दो दिन में हॉटलाइन से संबंधित पूरी कागज प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। बिजली निगम अब हॉटलाइन के लिए नए सिरे से एस्टिमेट भी तैयार करेगा। क्योंकि 11 साल पहले सिविल अस्पताल की भौगोलिक स्थितियां व अन्य जरूरतें अलग थी। अब इसे रिवाइज कर तैयार किया जाएगा। हेड ऑफिस से अप्रूवल लेकर जल्द ही सिविल अस्पताल को हॉटलाइन से कनेक्ट कर दिया जाएगा।
- ओमबीर सिंह, एक्सईएन, बिजली निगम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें