फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बंजर भूमि को खेती के लिए उपयोग में लाया जाएगा: एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अब बंजर भूमि के लिए गांवों में लगेगी बोली : एसडीएम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
एसडीएम ओमप्रकाश देवराला ने कहा कि अब गांवों में खाली पड़ी शामलात जमीन को खेती के लिए इस्तेमाल में लाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने खाका तैयार कर लिया है। गांवों में यह जमीन लंबे समय से बंजर पड़ी रही है। बंजर जमीन अब उपजाऊ बन सकेगी।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि खंड बौंद कलां की पंचायतों की शामलात भूमि को पट्टे पर देने के लिए मई माह में बोली आयोजित की जायेगी। बोली का आयोजन संबंधित गांव में ही होगा। संबंधित भूमि को खेती के कार्य के लिए बोली के आधार पर दिया जायेगा। एसडीएम ओमप्रकाश देवराला ने बताया कि बौंद खंड की विभिन्न 19 पंचायतों की शामलात भूमि की बोली होगी। बोली से संबंधित नियम व शर्तें तय की जा चुकी हैं । उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति जो सरकारी नियमों व शर्तों को पूरा करता करेगा वह खेती करने के लिए भूमि की बोली लगा सकता है। उन्होंने बताया कि एक मई को खंड के गांव अचीना, बांस, भागेश्वरी, बौंद कलां, बौंद खुर्द, कमोद और गांव फौगाट पंचायतों की शामलात भूमि की बोली होगी। इसी प्रकार दो मई को गांव कासनी, लांबा, मालपोष व सौंफ की पंचायत की शामलात भूमि की बोली होगी। उन्होंने बताया कि तीन मई को गांव जयश्री, मिर्च, सांकरोड़ व कोहालावास ग्राम पंचायत की शामलात भूमि की बोली होगी। इसी प्रकार चार मई को गांव मिसरी, निमड़ी, रानीला व सांजरवास पंचायत की शामलात भूमि की बोली होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें