फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी न करने पर रोडवेज कर्मचारियों ने किया रोष प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगें पूरी नहीं होने पर रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

चरखी दादरी। परिवहन मंत्री एवं विभाग के उच्चाधिकारियों की सहमति के बाद भी मांगें पूरी न किए जाने पर रोडवेज कर्मचारियों ने दादरी बस स्टैंड पर रोष प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान दादरी डिपो से हटाए 52 कच्चे कर्मचारियों की बहाली की मांग की गई। कर्मचारियों ने अल्टीमेटम दिया कि उनकी मांगों पर जल्द ही विचार नहीं किया गया तो आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
रोडवेज ज्वाइंट एक्शन कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को इंटक, मिनिस्ट्रियल, बीएमएस सहित कई यूनियनों के पदाधिकारी स्थानीय रोडवेज वर्कशाप में एकत्रित हुए और रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर वर्कशाप से बस स्टैंड परिसर तक रोष प्रदर्शन करते हुए सरकार विरोधी नारे लगाए। कर्मचारियों ने नई तबादला नीति में फेरबदल की मांग की। उन्होंने कहा कि दादरी रोडवेज वर्कशाप से 52 कच्चे कर्मचारियों की की जाए और वर्ष 2016 में लगाए गए चालकों को नियमित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी नेता राजेश रावलधी ने कहा कि हरियाणा रोडवेज ज्वाइंट एक्शन कमेटी की परिवहन मंत्री से गत 27 दिसंबर को विभिन्न मांगों पर सहमति हुई थी बावजूद मांगों को पूरा नहीं किया गया। इस मौके पर भरपूर मिर्च, संतोष बूरा, परमजीत , रतन सिंह बलाली, सत्यप्रकाश ,अजय, जितेंद्र डागर, वेदव्रत बैनिवाल, नरेश मोठसरा, सतीश, नवरत्न शर्मा, कुलदीप यादव, सतीश, सुदीप ,अत्तर, धमेंद्र, रघवीर, संदीप, सुरेश, रणबीर , सुरेश मकड़ानी, ध्यान सिंह, बलजीत, योगेश, सुमित, मंजीत बजाड़, सतीश, नरजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें