फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज का 20 को रहेगा चक्का जाम: वीरेंद्र धनखड़

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज का 20 को रहेगा चक्का जाम: वीरेंद्र धनखड़
विज्ञापन

रोडवेज परिसर में आयोजित बैठक में कर्मचारियों ने नेताओं ने किया ऐलान
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
रोडवेज डिपो में शुक्रवार को कर्मचारियों की बैठक प्रधान धर्मबीर सिंह डाला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में हरियाणा कर्मचारी महासंघ की प्रस्तावित 20 फरवरी की प्रदेश व्यापी हड़ताल में भाग लेने का फैसला लिया गया। सभा का संचालन रोडवेज कर्मचारी यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष रणबीर सिंह गहलोत ने किया। बतौर मुख्य वक्ता रोडवेज कर्मचारी यूनियन प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह धनखड़, चेयरमैन ओमप्रकाश ग्रेवाल, अध्यापक नेता संजीव मंदौला ने शिरकत की।
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि 18 सितंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में महासंघ की बैठक में मांगों पर सहमति जताने के बावजूद सरकार ने इन्हें लागू नहीं किया है। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि 20 फरवरी को रोडवेज का चक्का पूरे प्रदेश में जाम रहेगा। इसके अलावा बिजली, जनस्वास्थ्य, शिक्षा तथा राज्य सरकार के सभी सरकारी विभाग पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि यदि 20 फरवरी से महासंघ द्वारा सौंपे गए मांगपत्र को लागू नहीं किया जाता है तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन भी किया जा सकता है। कर्मचारियों की मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, जोखिम भत्ता लागू करना, रिक्त पदों पर स्थाई भर्ती करना, केंद्र के समान जनवरी 2016 से भत्ते राज्य कर्मियों पर लागू करना, पंजाब के समान वेतनमान लागू करना, आंगनबाड़ी और हैल्पर कार्यकर्ता को कर्मचारी का दर्जा देते हुए उनका न्यूनतम वेतन 26 हजार प्रतिमाह लागू करना शामिल है। रणबीर गहलोत व धर्मबीर डाला ने सभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि 20 फरवरी को दादरी व सब डिपो लोहारू में पूर्ण रूप से रोडवेज का चक्का जाम रहेगा। इस मौके पर प्रीत भागवी, विनोद गिगनाऊ, हिम्मत भागवी, करतार साहू, श्रीभगवान मंदौला, रवि सोलंकी, सूरज श्योराण, इंद्र सिंह राणा, रामनिवास, रतन सिंह, प्रवीन, लाला, राजपाल, मंजीत दलाल, बिल्लू झोझू, सहित अन्य कर्मी नेताओं ने कर्मचारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें