फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया के नाम पर किसानों से धोखा कर रही भाजपा: द्वारका

विज्ञापन
विज्ञापन
यूरिया के नाम पर किसानों से धोखा कर रही भाजपा: द्वारका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
भाजपा सरकार यूरिया के नाम पर प्रदेश के किसानों के साथ धोखा कर रही है जबकि जमींदार को गेहूं की बिजाई के बाद यूरिया की सख्त जरूरत होती है। इस समय प्रदेश में यूरिया बैग की किल्लत है और किसानों को कामकाज छोड़कर घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। ये विचार इनेलो जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका और हलका अध्यक्ष महेंद्र शास्त्री ने स्थानीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए कही। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों की जिम्मेवारी होती है कि आम किसान को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध करवाएं। महिलाएं घंटो लाइन में लगी रहती हैं, जब बारी आती है तो मुश्किल से एक या दो बैग मिलते हैं। उस बैग को लेने के लिए भी सहकारी समिति का कर्मचारी आधार कार्ड मांगता है, अगर आधार कार्ड नहीं है तो जमींदार को खाद नहीं मिलता।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में यूरिया का संकट है लेकिन प्रदेश की बीजेपी सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। प्रदेश सरकार खाद की कोई व्यवस्था नहीं कर रही है। जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका ने कहा कि अगर प्रदेश सरकार ने एक हफ्ते के अंदर पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध नहीं करवाया तो इनेलो सड़कों पर उतरकर प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी। इस मौके पर पूर्व विधायक कर्नल रघुवीर छिल्लर, पूर्व विधायक रणवीर मंदोला, पूर्व चैयरमेन विजय पंचगांवा, विजय सांगवान मंदोला, दरियाव सिंह एडवोकेट, सज्जन बलाली, जगदीश सिहाग, प्रैस प्रवक्ता राजेंद्र हूई, रिसाल धनासरी, हैडमास्टर महावीर छिल्लर, राजेश सांगवान, ऋषिपाल उमरवास, भूप मांढी, शशिप्रभा नांधा, रामोतार बाढड़ा, सत्यपाल आर्यनगर, बिरेंद्र बडराई, आनंद बडराई, रामफल कादमा, नरेश गोपालवास, होशियार कादमा, ऋषिपाल आचार्य, प्रभुराम गोदारा, हरपाल हंसावास, धनसिंह कारी, संत श्यामकलां, बंसी डांडमा, वजीर मंदोली, ओमप्रकाश, कैलाश पालड़ी, सुनील चांदवास, विकास मिश्रा, संदीप सिरसली आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें