फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्याणणकारी नीतियों को पहुंचाने को कलाकार आमंत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
18 दिसंबर को होगा कलाकारों का चयन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से लोक कलाकारों को सूचीबद्ध आधार पर रखने के लिए 18 दिसंबर को साक्षात्कार होगा। मुख्यालय के निर्देशों पर गठित कमेटी प्रात: 10 बजे लघु सचिवालय के पुराने भवन की पहली मंजिल पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के जिला कार्यालय में साक्षात्कार लेगी। ये जानकारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कमल सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के प्रचार के लिए लोक कलाकार यूनिटों और कलाकारों को सूचीबद्ध किया जाता है। इसके लिए मुख्यालय के निर्देशों के अनुसार चरखी दादरी जिला में साक्षात्कार के लिए सोमवार 18 दिसंबर का दिन निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में केवल वही लोक कलाकार या यूनिट भाग ले सकते है, जिसने निर्धारित तिथि से पहले आवेदन किया हो। आवेदन करने वाले सभी कलाकारों को सूचना दे दी गई है। साक्षात्कार एक ही दिन 18 दिसंबर को ही लिया जाएगा। इसके बाद आने वाले कलाकारों या यूनिटों को साक्षात्कार का अवसर नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें