गायों के लिए चारा उपलब्ध करवाया
चरखी दादरी।
शहर की नंदीशाला में गांव भागेश्वरी के गोसेवकों ने गायों के लिए 90 क्विंटल चारा उपलब्ध करवाया है। इन गोसेवकों की ओर से 23 गायों को भी नंदीशाला में भिजवाया गया है।
गांव भागेश्वरी निवासी उमेद सिंह, दयाराम यादव, होशियार सिंह,करतार, पंडित वेदप्रकाश, निरंजन, महावीर सिंह ने बताया कि उन्होंने ग्राम कमेटी के प्रयासों से शहर की नंदीशाला के लिए 90 क्विंटल चारा उपलब्ध करवाया है ताकि नंदीशाला में गायों का पोषण हो सके। उन्होंने बताया कि ग्राम कमेटी सदस्यों की ओर से आसपास के क्षेत्र में लावारिस रूप में घूम रही 23 गायों को भी नंदीशाला में भिजवाया है ताकि इन गायों का यहां संरक्षण एवं पोषण हो सके। गोसेवकों ने आम लोगों से आने वाले सर्दी के मौसम में गायों को सर्दी से बचाव के लिए टीन शेड एवं छत आदि का प्रबंध करवाए जाने में भी सहयोग की अपील की है।