फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक सुखविंद्र ने खुले दरबार में सुनीं जन समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक सुखविंद्र ने खुले दरबार में सुनीं जन समस्याएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
सीएम व सरकार पर झूठे आरोप लगाने वाले विपक्षी दलों के नेताओं को अपने गिरेबां में झांककर देखना चाहिए कि कांग्रेस व इनेलो के शासनकाल में किसान को पांच, दस और बीस रुपये का चेक देकर उनका अपमान किया जाता था। इतना ही नहीं भिवानी जिले के कालेजों को रोहतक से हटाकर सिरसा से जोड़ने का विरोध करने वाले विद्यार्थियों और युवाओं पर झूठे मामले दर्ज किए गए थे। आज जनहितैषी होने का झूठा ढोंग रचने वाले दोहरे चेहरे वालों को जनता जान चुकी है। भाजपा विधायक सुखविंद्र मांढी ने बाढड़ा के कैनाल विश्रामगृह में खुले दरबार में किसानों की समस्याएं सुनने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के समक्ष कही। बैठक से पूर्व उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। संबधित विभाग के अधिकारियों को इनका समाधान करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार गरीब किसान और कृषि क्षेत्र के उत्थान के लिए हरसंभव कदम उठा रही है। 21 सितंबर को बाढड़ा में आयोजित होने वाली किसान जमावड़ा रैली में प्रदेश सरकार के कई कैबिनेट मंत्रियों की मौजूदगी में जिले के किसान के लिए वे सभी जायज मांगे पुरजोर तरीके से उठाएंगे। विधायक सुखविंद्र मांढी ने कार्यकर्ताओं से 21 सितंबर को बाढड़ा में आयोजित होने वाली किसान जमावड़ा रैली को सफल बनाने के लिए प्रचार अभियान में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बाढड़ा तहसील बने हुए जितना समय बीता है उसके मुकाबले उपमंडल की घोषणा के बाद हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं जिसका आमजन को पूरा लाभ भी मिल रहा है। जब जब किसान पर प्राकृतिक या अन्य कोई आपदा आई है तो सरकार ने आगे बढ़कर उसका सहयोग करने का काम किया है। भाजपा शासनकाल में किसानों को मुआवजे में तीन गुना वृद्धि की वहीं अकेले बाढड़ा क्षेत्र में करोड़ों रुपयों की मुआवजा राशि वितरण किया गया। पंचायत समिति चेयरमैन भल्लेराम बाढड़ा ने कहा विधायक सुखविंद्र मांढी के प्रयासों से एक वर्ष में ही तहसील से उपमंडल बनने के अलावा कई सड़क मार्गों के लिए करोड़ों की राशि खर्च की जा रही है। वहीं खंड के गांवों में सभी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए इसे प्रदेश की ग्रामीण विकास के लिए तैयार की गई स्वर्ण जयंती खंड उत्थान योजना में शामिल किया गया है। इस मौके पर जिला पार्षद अनिल बाढड़ा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मा. रामनाथ मांढी, रामसिंह गोपी, उद्यम सिंह उमरवास, पवन सिरसली, थ्रो बॉल एसोसिएशन प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप रुदड़ौल, कमल सिंह मांढी, मंगल गोपी, महेंद्र रुदड़ौल, जगबीर शर्मा, मुनीश बडेसरा, जयबीर काकड़ौली, धोलिया मांढी, बीडीसी हनुमान दलाल, बाबूलाल चावला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें