‘हर गांव पेड़ों की छांव’ अभियान के तहत किया पौधारोपण
चरखी दादरी।
गांव लोहरवाड़ा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में वन रक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में सरकारी योजनानुसार हर गांव पेड़ों की छांव के तहत पौधारोपण किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों व ग्रामीणों को वन संरक्षण के लाभों के बारे बताया भी गया।
वन रक्षक अमित कुमार ने बताया कि सरकार का पूरा प्रयास यहीं है कि देशभर में पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक कार्य किया जाए। वर्तमान योजना का भी मुख्य लक्ष्य क्षेत्र के प्रत्येक गांव में पौधारोपण करते हुए विशेष तौर पर विद्यार्थियों को इस कल्याण कारी योजना के साथ जोड़ा जाएं। इस दौरान उन्होंने बताया कि किस तरह से पेड़ों की कमी के चलते प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। बड़े शहरों के साथ अब यह समस्या छोटे नगरों व कस्बों तक पहुंचनी शुरू हो चुकी है। अगर इसे वक्त रहते नहीं रोका गया तो बहुत बुरे परिणाम होंगे। इसके लिए अपने जीवन में पर्यावरण संरक्षण को अवश्य ही स्थान दे। इस दौरान सरपंच सोमबीर सहित सभी ग्राम पंचायत सदस्य, विद्यालय प्राचार्य व अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।