सब जूनियर वर्ग की बास्केटबॉल ट्रायल 27 से
चरखी दादरी।
राज्य स्तरीय सब जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए जिले की टीम का चयन 27 अगस्त को किया गया जाएगा। इसके लिए झोझूकलां स्थित विवेकानंद मैमोरियल स्कूल में ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। ये जानकारी हरियाणा बास्केटबॉल फेडरेशन के जिला सचिव नरेंद्र सहरावत, सह-सचिव सोमवीर दुधवा व बास्केटबॉल कोच संदीप लांबा ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी । उन्होंने बताया कि ट्रायल के इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित दिन सुबह नौ बजे स्कूल परिसर पहुंचे।