फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होनहार प्रतिभाओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
होनहार प्रतिभाओं को किया सम्मानित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव इमलोटा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय कन्या विद्यालय व ग्राम पंचायत की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में होनहार प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ छात्रा सरिता ने ध्वजारोहण के साथ किया। इस अवसर पर छात्रों ने भगतसिंह के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन कर शहीदों को नमन किया। पंचायत ने नाटक में भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद का किरदार निभाने वाले राजबीर सिंह व हरिओम गौड़ को विशेष तौर पर सम्मानित किया। इसके अलावा स्कूलों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्राचार्य नरेश कुमार, प्राचार्या चित्रलेखा, पूर्व चीफ इंजीनियर विजय प्रकाश, जिला पार्षद डॅा. किरण कलकल, खेल निदेशक डॅा. अनिल कुमार कलकल, लेक्चरर जितेंद्र कलकल, सरपंच सुशीला देवी, पंचायत समिति सदस्य आजाद कौर, पूर्व चेयरमैन प्रवीन कुमार, प्रवक्ता राकेश वत्स, मुख्य शिक्षिका कुसुमलता, अनिल कुमार, जगबीर सिंह, मुकेश श्योराण, विनोद कुमार, बालकिशन, मनोज कुमार, मोतीराम, पूर्व मुख्याध्यापक रामकुवार, पूर्व सरपंच धर्मबीर सिंह, पूर्व प्राचार्य प्रहलाद सिंह, लीलूराम, जिलेसिंह, प्रवक्ता कृष्ण शास्त्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें