फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट बसों पर प्रशासन ने कसा सिकंजा, 7 बसों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
नियमों को ताक पर रख जिले के विभिन्न मार्गों पर बेरोक-टोक चल रही प्राइवेट बसों के खिलाफ आरटीए टीम ने सोमवार को शिकंजा कसते में 7 बसों को इंपाउंड किया और पुलिस के हवाले कर दिया। विभिन्न मार्गों पर आरटीए की टीम ने प्राइवेट सवारी बसों के लिए चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

चेकिंग अभियान हरियाणा सरकार की नई प्राइवेट बस पॉलिसी के अनुरूप नियमों की पालना नहीं करते पाए जाने पर 7 बसेें पकड़ी और ओवरलोड के मामले में 5 ट्रकों को भी टीम ने पकड़ा है। नई परिवहन पॉलिसी के अनुरूप प्राइवेट बसों का रंग या पट्टी लाल रंग की निर्धारित की गई है, लेकिन रूटों पर पहले से चल रही बसों के रंग अभी भी हरा है। आरटीए टीम के प्रमुख मनीष शर्मा ने बताया कि चालक-परिचालकों के लिए वर्दी निर्धारित की गई है। बसों में चालक-परिचालक वर्दी में न पाए जाने, सीसीटीवी कैमरे व फर्स्ट एड बॉक्स न होने के अलावा अन्य अनियमितताएं पाए जाने पर 7 बसों को इंपाउंड किया गया। उन्होंने बताया कि 2 बस दुजाना पुलिस चौकी में, 4 बसें झज्जर में व एक बस बादली पुलिस चौकी में इंपाउंड की गई। सात परिवहन समिति की बसों के अलावा 5 ओवरलोड वाहनों के भी चालान काटे गए हैं। मनीष शर्मा ने बताया कि सरकार की नई परमिट पॉलिसी के अनुरूप नियमों की पालना नहीं करने पर प्राइवेट बसों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए सभी प्राइवेट बसों के पर समान नियम लागू होते हैं। लेकिन कुछ पुरानी बसों के परमिट धारक नियमों की अवहेलना करते हुए करते पाए गए हैं। जिस पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें