फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच अनूप सिंह हत्याकांड : आज सामूहिक इस्तीफा दे सकते हैं सरपंच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
सरपंच अनूप सिंह हत्याकांड मामले में पुलिस अभी तक हत्यारोपियों को नहीं पकड़ पाई है। इस कारण इलाके के सरपंचों में बेहद रोष है। मंगलवार को सरपंच एसोसिएशन की बैठक हुई। इस बैठक में एसोसिएशन का नया प्रधान तो चुना ही गया, साथ ही बुधवार को फिर से सरपंचों को बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है। इस बैठक के बाद तमाम सरपंच सामूहिक रूप से इस्तीफा दे सकते हैं।
दरअसल, सरपंच एसोसिएशन के प्रधान एवं गांव बामनोली के सरपंच अनूप सिंह छिल्लर की 2 जून की देर शाम को गांव में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सरपंच की हत्या से परिजन और ग्रामीण तो दु:खी थे ही इलाके के तमाम सरपंच भी आहत हैं। सरपंच अनूप के दाह संस्कार के बाद एसोसिएशन की बैठक हुई थी। इस बैठक में विचार विमर्श करने के बाद सरपंचों ने प्रशासन को सप्ताहभर का अल्टीमेटम दिया था। ज्ञापन में कहा गया था कि यदि सात दिन के भीतर हत्यारोपी गिरफ्तार नहीं होते हैं तो तमाम सरपंच सामूहिक तौर पर इस्तीफा दे देंगे। अनूप की हत्या हुए लगभग दो सप्ताह होने को हैं, लेकिन हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इस कारण सरपंचों में बेहद रोष है।
विज्ञापन

मंगलवार को खंड के सरपंचों ने पंचायत विभाग कार्यालय के सभागार में बैठक की। इस बैठक में 40 से ज्यादा गांवों के सरपंच मौजूद रहे। दो घंटे तक बंद कमरे में हुई इस बैठक में सरपंचों के बीच गहन मंथन हुआ। बुधवार को फिर से बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया। आज होने वाली बैठक में सभी गांवों के सरपंचों से भाग लेने का आह्वान किया गया है। बैठक में फैसला लिया गया कि सभी सरपंचों की बुधवार की बैठक में उपस्थिति के बाद जिला उपायुक्त से मिलकर उन्हें सामूहिक इस्तीफा सौंपा जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री से मिलने का वक्त भी मांगा जाएगा।
विज्ञापन

सतपाल बने प्रधान
बैठक में सरपंचों ने अपनी एसोसिएशन का नया प्रधान भी चुन लिया। मांडोठी की महिला सरपंच के प्रतिनिधि सतपाल को नया प्रधान बनाया गया है। बताते हैं कि इस बात पर भी बैठक में काफी बहस हुई है। कुछ सरपंच इस बात पर सहमत नहीं थे। उनका तर्क था कि प्रधान कोई सरपंच ही होना चाहिए।
-
---फोटो 17 : पंचायत विभाग कार्यालय में चल रही सरपंचों की बैठक
सरपंच अनूप सिंह हत्याकांड : आज सामूहिक इस्तीफा दे सकते हैं सरपंच
फोटो समेत :
ओरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सरपंच एसोसिएशन ने की बैठक, 40 गांवों के सरपंच हुए शामिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें