फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आधी रात को हुई 1.3 एमएम बारिश, आज भी आसार

Wed, 21 Feb 2024 03:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बहादुरगढ़। सोमवार की रात कुछ मिनट क्षेत्र में तेज बारिश हुई। बारिश की मात्रा 1.3 एमएम रिकार्ड की गई। मंगलवार को सुबह के समय आसमान में काले बादल छाए। उम्मीद रही कि शाम तक बारिश होगी, लेकिन हवा चलने के कारण बादल आगे निकल गए और बारिश नहीं हुई। सूर्य और बादलों के बीच भी दिन भर लुकाछिपी का खेल चलता रहा। मौसम विभाग ने 21 फरवरी को भी बारिश की संभावना जताई है और 23 फरवरी से मौसम साफ हो जाएगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री तो न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ था। हवाएं 8 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। अनुमान है कि 21 व 22 फरवरी को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 26 व 27 डिग्री और न्यूनतम 14-16 डिग्री के बीच रह सकता है। 23 फरवरी को मौसम साफ हो जाएगा। 24 और 25 फरवरी को आंशिक बादल दिखाई देंगे। 22 फरवरी तक बारिश और गरज के साथ बारिश की उम्मीद है। 21 व 22 फरवरी को हल्की बारिश होगी। दिन के तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदूषण भी सुधरा

हवा चलने और हल्की बारिश से बहादुरगढ़ के प्रदूषण स्तर में भी सुधार हुआ है। एक्यूआई पीले रंग में 14 दर्ज किया गया। 21 फरवरी को हवा की गति 6 से 12 किलोमीटर रह सकती है। प्रदूषण में सुधार होने के बाद शहरवासियों को भी काफी राहत मिली है।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें