फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: तेंदुआ की अफवाह से थी दहशत, था जंगली बिलाव

Wed, 21 Feb 2024 02:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बेरी। डीघल चौकी के अंतर्गत आने वाले गांव भंभेवा में तेंदुआ की अफवाह फैलने से ग्रामीणों में दहशत बन गई। सरपंच ने तेंदुए की सूचना डीघल पुलिस चौकी को दी। इस चौकी प्रभारी सज्जन सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सर्च अभियान चलाया। वहां कोई तेंदुआ नहीं मिला। सीसीटीवी फुटेज वन विभाग के अधिकारियों को भेजी गई तो वह जंगली बिलाव मिला। वन विभाग ने तेंदुए की कोई पुष्टि नहीं की है। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। डीघल चौकी प्रभारी सज्जन सिंह का कहना है कि गांव भंभेवा के खेतों में एक तेंदुए जैसे जानवर की सूचना मिली थी। वीडियो देखकर विभाग के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यह एक जंगली बिलाव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें