फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कालेज में दाखिले के लिए 125 छात्रों ने की फीस जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। चौधरी धीरपाल राजकीय महाविद्यालय में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन और मेरिट लिस्ट के बाद 125 छात्रों ने फीस जमा करवाई है। फीस जमा करवाने वाले छात्र अब दस्तावेज जांच में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य आनंद कादयान ने बताया कि दाखिला प्रक्रिया उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार के अनुसार की जा रही है। कालेज में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए 450 पंजीकरण हुए हैं। मीडिया प्रभारी डाॅक्टर पूनम रानी ने बताया कि फीस जमा करवाने के लिए 125 छात्र कालेज पहुंचे हैं। फीस जमा करवाने वाले छात्रों को काउंसिलिंग में शामिल किया जाएगा। सभी छात्रों की काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

यहां बता दे की बादली का राजकीय महाविद्यालय क्षेत्र का एकमात्र महाविद्यालय है जिसमें आसपास के 24 गांव के छात्र दाखिला प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं।
कोर्स सीट आवेदन मेरिट लिस्ट फीस जमा
बीए 400 279 153 97
बीकाम 80 23 3 2
बैचलर ज्योग्राफी 40 10 10 7
बीएससी (लाइफ साइंस) 20 39 8 6
बीएससी (फिजिकल साइंस) 80 44 6 4
बीएससी केमिस्ट्री 40 38 27 9
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें