फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परनाला में 100 एकड़ जमीन में बसी अवैध पीवीसी मार्केट से हटाई 125 दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हरियाणा की सीमा में बसी पीवीसी मार्केट को हटाने के लिए प्रशासन पूरी तरह से गंभीर दिखाई दे रहा है। पिछले दिनों नगर परिषद की ओर से टिकरी बार्डर पर पीवीसी मार्केट को हटवाया था। बुधवार को नगर परिषद प्रशासन ने परनाला गांव की तरफ दिल्ली बार्डर के साथ 100 एकड़ से अधिक जमीन में बसी अवैध पीवीसी मार्केट की 125 से अधिक दुकानों को दो जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया। नगर परिषद की ओर से करीब तीन घंटे तक कार्रवाई की गई। हालांकि कुछ दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध भी किया। इस दौरान अधिकारियों ने दुकानें हटाने और सामान उठाने के लिए तीन दिन का समय दिया है। इसके बाद सोमवार को प्रशासन फिर से कार्रवाई करेगा और जब्त किए सामान को नीलाम किया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, पर्यावरण प्रदूषण रोकथाम एवं नियंत्रण प्राधिकरण (ईपीसीए) के चेयरमैन भूरेलाल की ओर से बार-बार बार्डर के साथ बसी पीवीसी मार्केट को हटाने के निर्देश दिए जा रहे थे। पिछले दिनों नप प्रशासन ने दिल्ली बार्डर के साथ लगती पीवीसी मार्केट चार-पांच बार कार्रवाई की। इसके बाद बिल्कुल हटा दिया था। इसके बाद परनाला गांव की तरफ दिल्ली बार्डर के साथ भी भारी संख्या में प्लास्टिक कबाड़ी की दुकानें बन गई थी और यहां पर भी दूसरी पीवीसी मार्केट बस गई थी। ऐसे में नप के कार्यकारी अभियंता नवीन धनखड़ व सचिव मुकेश कुमार के नेतृत्व में दो जेसीबी की मदद से बुधवार सुबह करीब 11 बजे यहां पर दुकानें तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई। यहां पर बांस-बल्ली व लोहे की चादर से बनीं करीब 125 दुकानों को गिराया। कार्रवाई दोपहर बाद दो बजे तक चली।
प्लास्टिक स्टॉक देखकर अधिकारी हुए हैरान
परनाला गांव के पास बसी पीवीसी मार्केट में भी हजारों टन प्लास्टिक कबाड़ पड़ा है। इस कचरे को उठाने के लिए कोई इंतजाम नहीं हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने यहां का निरीक्षण किया तो वे इस कचरे को देखकर हैरान रह गए। कचरे के निपटान का प्रशासन के पास भी कोई साधन नहीं है। ऐसे में मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने भी दुकानदारों से ही इस कचरे को उठाने के निर्देश दिए। हालांकि अधिकारियों ने चेतावनी दी है अगर कचरा नहीं उठाया गया तो वे इसे इकट्ठा करके नीलाम कर देंगे।
विज्ञापन

हटाई जाएगी पूरी मार्केट : धनखड़
ईपीसीए के चेयरमैन भूरेलाल के आदेश पर पीवीसी मार्केट को हटाया जा रहा है। करीब 125 दुकानों को तोड़ा गया है। दुकानदारों को सामान उठाने और शेष दुकानें हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया है। नप कर्मचारियों की ड्यूटी मार्केट में लगाई है। ये कर्मचारी लगातार पीवीसी मार्केट को हटाने संबंधी अनाउंसमेंट करते रहेंगे। तोड़ी गई दुकानें फिर से तैयार न हो, इसको लेकर प्रतिदिनि रिपोर्ट तलब की जाएगी।
विज्ञापन

- नवीन धनखड़, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें