झज्जर। जिले की अनाज मंडियों में अभी खरीद एजेंसियों की तरफ से 1,24,760 क्विंटल गेहूं के फसल की खरीद की जानी बाकी है। वहीं अनाज मंडियों में अभी तक खरीदी गई गेहूं की फसल का 1,60,760 क्विंटल उठान किया जाना बचा है।
अनाज मंडियों में गेहूं के फसल की आवक व खरीद लगातार जारी है। वहीं, खरीद एजेंसियों की तरफ से गेहूं की फसल का उठान भी किया जा रहा है। जिले में एक अप्रैल से गेहूं के फसल की आवक शुरू हुई थी। वहीं आगामी 15 मई तक जिले में किसानों की तरफ से मंडियाें में लाई गई गेहूं के फसल की खरीद की जाएगी।
जिले की अनाज मंडियों में अब तक 2379210 क्विंटल गेहूं के फसल की आवक दर्ज की गई है। इसमें से खरीद एजेंसियों की तरफ से अब तक 2254450 क्विंटल गेहूं की फसल खरीदी गई है। वहीं, अब तक खरीद एजेंसियाें की तरफ से 2093690 क्विंटल गेहूं की फसल का उठान किया गया है, जो अब तक खरीदी गई गेहूं की फसल का 92.90 प्रतिशत है। खरीद एजेंसियाें की तरफ से बची हुई गेहूं की फसल का उठान भी किया जा रहा है।
मंडी में अब तक 6,25,974 क्विंटल गेहूं की फसल खरीदी
झज्जर अनाज मंडी में अब तक 650000 क्विंटल गेहूं के फसल की आवक हुई है। वहीं, अब तक झज्जर अनाज मंडी में 625974 क्विंटल गेहूं की फसल खरीदी है। इसके अलावा अब तक 594510 क्विंटल गेहूं की फसल का उठान हो चुका है।
वर्जन
झज्जर अनाज मंडी में अब तक 650000 क्विंटल गेहूं के फसल की आवक हुई है। वहीं, अब तक झज्जर अनाज मंडी में 625974 क्विंटल गेहूं की फसल खरीदी है। इसके अलावा अब तक 594510 क्विंटल फसल का उठान हो चुका है।
रणदीप, सुपरवाइजर, मार्केट कमेटी झज्जर