फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों की अवहेलना करने पर 6 दिन में 123 मुकदमे दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। लॉकडाउन के मद्देनजर पुलिस की विभिन्न टीमें जिले की सीमाओं सहित आबादी वाले इलाकों में लगातार तैनात हैं। जिले की सीमाओं सहित अन्य स्थानों पर 55 से अधिक विशेष नाके लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस की ओर से आम लोगों को महामारी संक्रमण के प्रति सावधान रहने व जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार फ्लैग मार्च भी निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

डीएसपी राहुल देव ने बताया कि लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर अनेक मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं। अनेक लोगों के बिना मास्क लगाए पाए जाने पर चालान भी किए गए हैं। पुलिस का उद्देश्य लोगों के खिलाफ मुकदमे या चालान करने का नहीं है, बल्कि उन्हें संक्रमण से बचाए रखने का है, फिर भी कुछ लोगो द्वारा जानबूझकर नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस को मजबूरन कार्रवाई करनी पड़ती है।
123 लोगों को किया गिरफ्तार
पुलिस की ओर से लॉकडाउन के दौरान पिछले करीब 6 दिन में 123 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इसमें 123 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अतिरिक्त बिना मास्क लगाए सड़कों पर घूमते पाए जाने पर करीब 1500 से अधिक व्यक्तियों के चालान भी किए गए हैं। चालान के साथ-साथ स्थानीय पुलिस की विभिन्न टीमों ने मास्क भी निशुल्क वितरित किए हैं। जिले के चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस की विभिन्न टीमों की ओर से प्रत्येक गतिविधि पर निगाह रखी जा रही है। नियमों के विरुद्ध कार्य करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है। उन्होंने जिले के आमजन से अपील करते हुए कहा कि सभी लॉकडाउन के नियमों का पालन स्वेच्छा से करें और महामारी संक्रमण की चेन को तोड़ने में स्थानीय पुलिस प्रशासन का सहयोग करें ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें