फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह चार बजे से मेट्रो और डीटीसी बसें, मतदान केंद्र बाहर मौजूद होंगे बीएलओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश सहित झारखंड समेत देश में रविवार को सात राज्यों में एक साथ लोकसभा चुनाव का छठा चरण संपन्न होगा। छठे चरण के मतदान में डीटीसी और दिल्ली मेट्रो ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ अहम फैसले लिए हैं। वहीं दूसरी तरफ जिला निर्वाचन अधिकारी ने वोटरों की समस्या के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया है।
विज्ञापन

सुबह चार बजे से चलेगी मेट्रो
डीएमआरसी के प्रवक्ता अनुज दयाल ने बताया कि 12 मई को दिल्ली-हरियाणा सहित देश के सात राज्यों में चुनाव है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो ने चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों समेत वोटरों और यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो का परिचालन सुबह 4 बजे किया है। मेट्रो प्रवक्ता के अनुसार सुबह 6 बजे के बाद से मेट्रो का परिचालन सामान्य दिनों की तरफ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुबह 4 से 6 बजे तक हर 30 मिनट में मेट्रो का सेवाएं सभी स्टेशनों पर उपलब्ध होंगी।
डीटीसी बसों का संचालन भी होगा जल्दी
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर डीटीसी ने बस सेवा का संचालन सुबह 4 बजे से शुरू कर देगी। बता दें कि बहादुरगढ़ से ज्यादा दिल्ली में डीटीसी की सबसे ज्यादा परिचालन होता है। हालांकि बहादुरगढ़ से चलने वाली बसें सुबह अपने समय से जल्दी चलेंगी। हालांकि बहादुरगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को इसकी सुविधा मिल सकेगी। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) प्रवक्ता के अनुसार रविवार को सुबह चार बजे से बसों के संचालन का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया दिल्ली शहर के 35 प्रमुख मार्गों पर सुबह चार बजे से बस सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

टोल फ्री से पता बूथ की लोकेशन
जिला निर्वाचन अधिकारी तरफ से 1950 टोल फ्री जारी किया गया है। इस टोल फ्री नंबर 24 घंटे सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। अगर किसी भी वोटर को अपना बूथ पता करना हो तो वह टोल फ्री नंबर पर अपना बताकर बूथ संख्या पता कर सकता है। वहीं वोटरों की कोई दिक्कत न हो इसके लिए मतदान केंद्र के मुख्यद्वार के पास जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से हेल्प डेस्क बनाया गया है। योग्य मतदाता हेल्क डेस्क पर मौजूद बीएलओ से वोटर स्लीप लेकर मताधिकार का प्रयोग कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें