फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भौतिक निरीक्षण के बाद जारी होगी तीन हजार पर्सनल शौचालयों की पेमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत दो साल पहले बने पर्सनल शौचालयों का भुगतान अब भौतिक निरीक्षण के बाद होगा। जिले में करीब चार लोगों ने अपने घरों में अपने स्तर पर शौचालय बनवा रखे हैं। इन शौचालयों की पेमेंट निर्माण के बाद किए जाने का प्रावधान किया गया। प्रशासन ने इन लोगों से आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन

सरकार व प्रशासन की ओर से स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया। इसके लिए गांव स्तर पर कमेटी भी बनाई गई। स्वच्छता सिपाही भी तैनात किए गए ताकि खुले में शौच पर अंकुश लगाया जा सके। स्कूली व कालेज के छात्रों की ओर से स्वच्छ भारत इंटर्नशिप कार्यक्रम भी चलाया गया जिसके तहत छात्रों ने 100 घंटे स्वच्छता अभियान चलाया। इसी प्रकार गांव व शहर में कमेटियां का भी गठन किया गया। नगर परिषद व पंचायतों की ओर से भी मदद ली गई। शहर व गांवों में सार्वजनिक स्थानों पर शौचालय बनवाए गए। गांवों में करीब तीन हजार शौचालय पंचायतों द्वारा बनवाए गए थे। बाजारों में स्पेशल तौर पर डस्टबिन रखवाए गए। घर-घर कचरे का उठान के लिए मोबाइल वैन की व्यवस्था की गई ताकि कचरे का समायोजन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें