फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 किलोग्राम डोडा पोस्त सहित होटल संचालक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। सीआईए टीम ने गांव पालड़ी निवासी होटल संचालक को शनिवार सुबह 19 किलोग्राम डोडा समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज दर्ज किया गया है। शनिवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता अशोक कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह सीआईए प्रभारी दिलबाग सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि पालड़ी निवासी नरेश अपनी बाइक पर सवार होकर अपने होटल की तरफ जा रहा है। मुखबिर ने बताया कि उसके पास डोडा पोस्त है और इसे बेचने की फिराक में है। इसके तुरंत बाद दिलबाग सिंह ने एएसआई मक्शन सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की और मौके पर दबिश देने के लिए भेजा। पुलिस टीम ने आरोपी को बाइक सहित काबू कर लिया। उसके सामान की तलाशी लेने पर डोडा बरामद हुआ। इसका वजन 19 किलोग्राम मिला। इसके तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। शनिवार को ही पुलिस ने आरोपी का मेडिकल करवाकर उसे कोर्ट में पश किया और पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फिलहाल आरोपी से पूछताछ चल रही है। रिमांडवधि के दौरान पुलिस पता लगाने का प्रयास करेगी किवह इतनी मात्रा में डोडा पोस्त कहां से लाया। प्रवक्ता ने बताया कि वह होटल पर ही डोडा पोस्त की डिलीवरी देने की फिराक में था लेकिन इससे पहले ही उसे काबू कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें